वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख से सेंसेक्स 140 अंक गिरा, निफ्टी भी आया नीचे

Webdunia
बुधवार, 2 नवंबर 2022 (11:38 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयरों बाजारों में पिछले चार कारोबारी सत्र से जारी तेजी बुधवार को थम गई और सेंसेक्स 140 अंक गिर गया। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा और बाद में 140.5 अंक गिरकर 60,980.85 पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36 अंक गिरकर 18,109.40 पर आ गया।
 
सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन, मारुति, इंफोसिस, नेस्ले, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से गिरावट में रहे। दूसरी तरफ सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी दर्ज की गई।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि जापान का निक्की गिरावट में था। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 95.84 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने मंगलवार को 2,609.94 करोड़ रुपए के मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

MP सरकार किसानों के साथ, CM डॉ. मोहन यादव बोले- नहीं होने देंगे किसी तरह का नुकसान

एथेनॉल ब्लेंड E20 पेट्रोल पर बोले नितिन गडकरी, पैसे देकर मेरे खिलाफ कैंपेन चलाया गया, किस पर लगाए आरोप

काठमांडू जाने वाली SpiceJet उड़ान आग लगने की आशंका के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लौटी

संकटग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान में भूकम्प से बिगड़े हालात, राहत के लिए सहायता अपील

धधकते युद्धों और भू-राजनैतिक तनावों के बीच, वैश्विक सैन्य ख़र्च रिकॉर्ड स्तर पर

अगला लेख