Festival Posters

Corona Effect व अमेरिकी चुनाव की अनिश्चितता से सेंसेक्स में रही गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (11:35 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस महामारी के संक्रमण के बढ़ते मामलों से वैश्विक बाजारों में गिरावट के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक लुढ़क गया। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित अनिश्चितता के कारण भी निवेशकों की धारणा पर असर रहा। कारोबारियों ने कहा कि अक्टूबर डेरिवेटिव के अनुबंधों का समय समाप्त होने के चलते निवेशक सतर्क रहे।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 365.19 अंक यानी 0.91 प्रतिशत गिरकर 39,557.27 अंक पर रहा। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 106.90 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,622.70 अंक पर रहा।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन में सर्वाधिक 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। इसके अलावा एलएंडटी, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और नेस्ले इंडिया के शेयरों में भी गिरावट रही। इनसे उलट ऐक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयर लाभ में रहे। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 599.64 अंक यानी 1.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 39,922.46 अंक पर और निफ्टी 159.80 अंक यानी 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,729.60 अंक पर बंद हुआ था।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत व्यवसाय के प्रमुख अर्जुन यश महाजन के अनुसार अमेरिका तथा यूरोपीय संघ में कोरोनावायरस के मामलों में तेजी आने से वहां शेयर बाजारों में तेज गिरावट रही। जर्मनी और फ्रांस में महामारी पर नियंत्रण के लिए लगाई गई नई पाबंदियों से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में अब 6 दिन बचे हैं और अभी भी अनिश्चितता बरकरार है। इसके चलते भी निवेशक सतर्क हैं।
 
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था। चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में था। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। इस बीच कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत लुढ़ककर 39.59 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Delhi Car Blast: डॉ. शाहीन शाहिद को लेकर बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से भी कनेक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट का क्या है फरीदाबाद कनेक्शन, क्या उमर के साथी थे कश्मीर के 3 डॉक्टर

Delhi Blast: कौन है डॉक्‍टर उमर की चाची तब्‍बसुम, उमर के बारे में चाची ने क्‍यों खाई खुदा की कसम?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भूटान से लौटते ही LNJP पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली धमाके के घायलों से की मुलाकात

थोक में प्याज के दाम सुन रह जाएंगे हैरान, 'खून के आंसू' रो रहे हैं किसान

बिहार एग्ज़िट पोल का इतिहास : 2015 और 2020 में क्यों गलत निकले पूर्वानुमान?

फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर उठे सवाल, VC ने इस तरह दी सफाई

गजब कॉन्फिडेंस! तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल को नकारा, कहा- 18 नवंबर को लेंगे शपथ

अगला लेख