Hanuman Chalisa

बैंकिंग शेयरों में गिरावट के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी भी नीचे

Webdunia
सोमवार, 14 जून 2021 (10:45 IST)
मुंबई। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 188.89 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,285.87 पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 80.65 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 15,718.70 पर आ गया।

ALSO READ: खतरनाक Delta प्लस में बदला Delta, वैज्ञानिकों को आशंका एंटीबॉडीज कॉकटेल वैरिएंट पर बेअसर
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.65 प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई। इसके बाद गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एसबीआई, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी शामिल थे। दूसरी ओर इंफोसिस, रिलायंस, टीसीएस, बजाज ऑटो और ओएनजीसी में तेजी रही। पिछले सत्र में सेंसेक्स 174.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,474.76 के अपने नए उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
 
इसी तरह निफ्टी 61.60 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 15,799.35 पर पहुंच गया था। 
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 18.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 73.02 डॉलर प्रति बैरल पर था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर भारी उछाल: दिल्ली में पेट्रोल 102 के पार, जानें 11 दिन में कितने बढ़े दाम?

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख