Hanuman Chalisa

GST के स्वागत में शेयर बाजार की ऊंची छलांग

Webdunia
सोमवार, 3 जुलाई 2017 (11:33 IST)
मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के एक जुलाई को लागू होने के बाद पहली बार सोमवार को जब शेयर बाजार में कारोबार शुरू हुआ तो एफएमसीजसी समेत लभगग सभी समूहों में जोरदार तेजी देखी गई और बीएसई का सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़ गया।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 90 अंक से ज्यादा की बढ़त बनाने के साथ 9600 अंक के पार पहुंचने में कामयाब रहा। प्रमुख सूचकांकों के साथ मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांक में भी एक प्रतिशत के करीब तेजी देखी गई। 
 
बाजार की तेजी सबसे ज्यादा गति एफएमसीजीसी समूह से मिला। बीएसई में इसका सूचकांक करीब साढ़े तीन प्रतिशत चढ़ा। सेंसेक्स में शामिल इस समूह की कंपनियों में आईटीसी के शेयर छह प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर के एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में रहे।
 
बाजार में शुरू से ही तेजी रही। सेंसेक्स 234.43 अंक की छलांग लगाकर 31,156.04 अंक पर खुला और 31 हजार से नीचे नहीं उतरा। गत दिवस यह 30,921.61 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान दोपहर से पहले यह 336.72 अंक की बढ़त बनाकर 31,258.33 अंक तक भी पहुंच गया जो 27 जून के बाद का कारोबार के दौरान का उच्चतम स्तर है। खबर लिखे जाते समय यह 1.03 प्रतिशत यानी 319.06 अंक की तेजी के साथ 31,240.67 अंक पर था।
 
निफ्टी भी 67.05 अंक ऊपर 9,587.95 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय तक 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,617.15 अंक पर था। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत, तकनीकी खराबी के बाद 183 नौसैनिकों समेत मांगी मदद

ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, सरेंडर करे तभी समझौता

गेहूं के MSP पर मिलेगा 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस, CM डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार किसान समृद्धि के लिए समर्पित

Abhyudaya Yojana UP : अभ्युदय योजना का कमाल: UPSC 2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन, योगी सरकार की फ्री कोचिंग से मिली बड़ी सफलता

Epstein Files का नया बम, ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप

अगला लेख