वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान से सेंसेक्स 787 अंक उछला, निफ्टी में भी रही बढ़त

Webdunia
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (16:51 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ से निवेश आने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 786.74 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की जोरदार बढ़त के साथ 60,746.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 826.85 अंक तक उछल गया था। इसी प्रकार निफ्टी में भी बढ़त रही।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का मानक सूचकांक निफ्टी भी 225.40 अंक यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त लेकर 18,012.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे।
 
दूसरी तरफ डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की लाभ में रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट शुक्रवार को खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,568.75 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

Lok Sabha Election 2024 : TMC नेता अभिषेक बनर्जी BJP को लेकर क्या बोले?

अखिलेश ने BJP पर लगाया संविधान खत्म करने का आरोप, बोले- ये वोट देने का छीन लेंगे अधिकार

महाकाल मंदिर में प्रसाद पैकेट को लेकर विवाद, मामला पहुंचा इंदौर कोर्ट

ED ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को भेजा समन, 29 अप्रैल को पेश होने को कहा

Lok Sabha Elections 2024 : मोदी 'सुपरमैन' नहीं, 'महंगाई मैन' : प्रियंका गांधी

कुख्यात अपराधी रवि काना को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

अगला लेख