Hanuman Chalisa

टीसीएस और इंफोसिस की अगुवाई में सेंसेक्स 100 अंक बढ़ा, आईटी शेयर भी चमके

Webdunia
गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (10:51 IST)
मुंबई। आईटी शेयरों की तेजी और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंकों से अधिक बढ़ गया। इस दौरान टीसीएस, इंफोसिस और एचयूएल ने बाजार की अगुवाई की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 123.61 अंक या 0.32 प्रतिशत बढ़कर 38,493.24 पर कारोबार कर रहा था जबकि एनएसई निफ्टी 46 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 11,354.40 पर था।
 
सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की तेजी टीसीएस में हुई। इसके बाद एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एसबीआई, इंफोसिस और टाटा स्टील बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। अमेरिका द्वारा एक ही नियोक्ता के साथ रोजगार जारी रखने के लिए एच-1बी और एल-1 यात्रा प्रतिबंध में कुछ छूट की घोषणा के बाद आईटी शेयरों में तेजी आई। इस कदम से भारतीय आईटी पेशेवरों को मदद मिलने की उम्मीद है।
 
दूसरी ओर भारती एयरटेल, आईटीसी, मारुति, सन फार्मा और एचडीएफसी में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37.38 अंक या 0.10 प्रतिशत कम होकर 38,369.63 पर बंद हुआ था और एनएसई निफ्टी 14.10 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 11,308.40 पर बंद हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख