यूरोपीय बाजारों में तेजी से बाजार में 6 दिन से जारी गिरावट पर रोक, सेंसेक्स 237 अंक चढ़ा

Webdunia
सोमवार, 20 जून 2022 (17:33 IST)
मुंबई। आज सोमवार को यूरोपीय बाजारों में तेजी के कारण घरेलू शेयर बाजारों में पिछले 6 दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गय तथा सेंसेक्स उतार-चढ़ावभरे कारोबार में 237 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 237.42 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,597.84 अंक पर बंद हुआ।
 
कारोबार के दौरान मानक सूचकांक 51,714.61 अंक के उच्च स्तर और 51,062.93 अंक के निचले स्तर तक आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 56.65 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 15,350.15 अंक पर बंद हुआ।
 
सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर प्रमुख रूप से बढ़त में रहे, वहीं टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
 
एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक लाभ के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 113.2 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों का पूंजी बाजार से निकासी का सिलसिला जारी है। उन्होंने शुक्रवार को 7,818.61 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ओपन मैरिज, सेक्‍स की डिमांड, वेश्‍यावृत्ति और अफेयर, ऐसी है 1.3 बिलियन डॉलर के इस हाईप्रोफाइल केस की कहानी

कौन हैं पूर्व IPS शिवदीप लांडे, बिहार में बनाई नई राजनीतिक पार्टी

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

देशभर में लागू हुआ Waqf कानून, पश्चिम बंगाल में हिंसा, पथराव और आगजनी, पुलिस ने छोड़ी आंसूगैस, लाठीचार्ज

EPFO में खुद जनरेट कर सकते हैं UAN, सरकार की नई सुविधा, बस करना होगा यह काम

सभी देखें

नवीनतम

अब शुरू होगा ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप चीन से वसूलेंगे 104 प्रतिशत टैरिफ

क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी

LIVE: साबरमती आश्रम में बेहोश हुए पी. चिदंबरम

सुशांत सिंह राजपूत केस की सच्चाई से CBI ने उठाया पर्दा

TMC MPs Clash : रोती नजर आईं महुआ मोइत्रा, गुस्से में ममता बनर्जी, TMC सांसदों की लड़ाई की पूरी कहानी

अगला लेख