Hanuman Chalisa

शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 400 अंक बढ़ा, निफ्टी 8,900 के पार

Webdunia
मंगलवार, 19 मई 2020 (10:26 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंकों से अधिक की बढ़त हुई। इस दौरान ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और कोटक बैंक तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।
ALSO READ: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक टूटा, बैंकिंग शेयरों में गिरावट
सेंसेक्स 30,450.74 पर खुला और फिलहाल 394 अंकों या 1.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,422.98 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 91.10 अंक या 1.03 प्रतिशत उछलकर 8,914.35 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 6 प्रतिशत की बढ़त ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा भारती एयरटेल, एचडीएफसी, मारुति, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और पॉवरग्रिड में तेजी देखी गई।
 
दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,068.75 अंक या 3.44 प्रतिशत गिरकर 30,028.98 पर बंद हुआ था जबकि एनएसई निफ्टी 313.60 अंक या 3.43 प्रतिशत गिरकर 8,823.25 पर आ गया। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार से 2,512.82 करोड़ रुपए निकाले। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख