विदेशी पूंजी की आवक से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 513 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (11:01 IST)
मुंबई। विदेशी पूंजी की आवक और एशियाई बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच गुरुवार को प्रमुख शेयर सूचकांकों में सकारात्मक शुरुआत हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 513.29 अंक चढ़कर 58,578.76 पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 154.5 अंक बढ़कर 17,428.80 पर था।
 
सेंसेक्स में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति और एक्सिस बैंक बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक में गिरावट हुई।
 
अन्य एशियाई बाजारों में सोल और टोकियो के बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई और हांगकांग में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार बुधवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। दशहरा के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बंद थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 1,276.66 अंक या 2.25 प्रतिशत उछलकर 58,065.47 पर बंद हुआ था। निफ्टी 386.95 अंक या 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 17,274.30 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 93.49 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं

अगला लेख