Hanuman Chalisa

बैंकिंग शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 260 अंक से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 17,470 के पार

Webdunia
शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (11:01 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच सेंसेक्स इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में बढ़त के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 262 अंक से ज्यादा चढ़ा। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 262.86 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,724.15 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 68.45 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,470.10 पर पहुंच गया।
 
सेंसेक्स में इंफोसिस 1.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे ऊपर था। इसके बाद एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एमएंडएम और एचडीएफसी के शेयर थे। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया, डॉ. रेड्डीज, सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो और एशियन पेंट्स के शेयरों को नुकसान हुआ।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 776.50 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 58,461.29 पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 प्रतिशत चढ़कर 17,401.65 पर पहुंच गया था। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग और टोकियो में शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और सियोल नुकसान में चल रहे थे

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 70.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने गुरुवार को 909.71 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख