शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,650 के पार

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (11:15 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 450 अंक से अधिक चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया कि वह इस साल के अंत तक अर्थव्यवस्था के लिए अपने असाधारण समर्थन उपायों में ढील देने की शुरुआत कर सकता है। इसके बाद दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई।

ALSO READ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंचे, वॉशिंगटन एयरपोर्ट पर गूंजा मोदी-मोदी
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 487.42 अंक या 0.83 फीसदी की तेजी के साथ 59,414.75 पर था जबकि एनएसई निफ्टी 142.50 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,689.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2 प्रतिशत की बढ़त एक्सिस बैंक में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टाइटन और टेक महिंद्रा में गिरावट देखी गई।

ALSO READ: पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान, राहुल और प्रियंका के साथ दिल्ली गए 'नाराज' जाखड़
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 77.94 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 58,927.33 पर और निफ्टी 15.35 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 17,546.65 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को सकल आधार पर 1,943.26 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.25 फीसदी बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख