Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 9,900 अंक से नीचे

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (11:53 IST)
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती दौर में 300 से अधिक अंक गिर गया। इस दौरान वैश्विक बाजारों से गिरावट के संकेत मिलने से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
ALSO READ: Reliance Industries के राइट्स इश्यू के शेयर सोमवार को BSE में होंगे सूचीबद्ध
कारोबार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स 33,384.75 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद पिछले दिन के बंद के मुकाबले 362.96 अंक यानी 1.07 प्रतिशत गिरकर 33,417.93 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 96.90 अंक यानी 0.97 प्रतिशत गिरकर 9,876 अंक रह गया।
 
सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत गिर गया। इसके बाद टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक में भी गिरावट रही। इसके विपरीत सन फार्मा, इन्फोसिस, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स में बढ़त दर्ज की गई।
 
इससे पहले गत शुक्रवार को हुए कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 242.52 अंक ऊंचा रहकर 33,780.89 अंक पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 70.90 अंक यानी 0.72 प्रतिशत बढ़कर 9,972.90 अंक पर बंद हुआ था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

Gautam Adani को बड़ी राहत, अमेरिका ने सभी आपराधिक आरोप हटाए, न्यूयॉर्क का चर्चित केस खत्म

पालघर में कंटेनर और ट्रक की टक्कर में 13 बारातियों की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप ने बुलाई सुरक्षा बैठक, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी से बढ़ा तनाव

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से की सीरीज बराबर, 6-3 से जीता अंतिम मैच

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए बंद

अगला लेख