Hanuman Chalisa

सकारात्मक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी 10,100 के स्तर पर

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (10:35 IST)
मुंबई। सकारात्मक घरेलू और वैश्विक संकेतों के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 500 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज मजबूत के साथ कारोबार कर रहे थे। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की भारी आमद ने बाजार की धारणा को मजबूती दी।
ALSO READ: Unlock1 से शेयर बाजार में बहार, 800 अंक उछला सेंसेक्स
सेंसेक्स 34,422.71 की ऊंचाई छूने के बाद 513.91 अंक या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 34,339.44 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 164.40 अंक या 1.65 प्रतिशत बढ़कर 10,143.50 पर था। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा 6 फीसदी चढ़ा। आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक में भी तेजी देखने को मिली। दूसरी ओर भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और एचयूएल में गिरावट देखने को मिली।
 
पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 522.01 अंक या 1.57 प्रतिशत बढ़कर 33,825.53 अंक पर और एनएसई निफ्टी 152.95 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 9,979.10 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 7,498.29 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख