सेंसेक्स एक माह के उच्चस्तर पर, सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त

Webdunia
शुक्रवार, 9 दिसंबर 2016 (18:30 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 53 अंक की बढ़त के साथ 1 महीने के नए उच्चस्तर 26,747 पर पहुंच गया। निवेशकों में उम्मीद के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में बढ़त से यहां भी धारणा को बल मिला।
साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स और निफ्टी ने 2 सितंबर के बाद सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है। सेंसेक्स में जहां साप्ताहिक आधार पर 516.52 अंक या 1.96 प्रतिशत, वहीं निफ्टी में 174.95 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 52.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,747.18 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 26,803.76 से 26,707.81 अंक के दायरे में रहा। यह सेंसेक्स का 11 नवंबर के बाद का सबसे ऊंचा बंद स्तर है। पिछले सत्र में सेंसेक्स 457 अंक चढ़ा था।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी एक समय 8,274.95 अंक के उच्चस्तर तक पहुंचा। बाद में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से यह नीचे आया। अंत में निफ्टी 14.90 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त से 8,261.75 अंक पर बंद हुआ।
 
ज्यादातर एशियाई बाजार लाभ में रहे। जापान का निक्की 1.23 प्रतिशत चढ़ गया। शंघाई कम्पोजिट में 0.54 प्रतिशत की बढ़त रही। हांगकोंग का हैंगसेंग 0.44 प्रतिशत नीचे आया। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

इंदौर : भीषण गर्मी में इस तरह करें पालतू पशुओं की देखभाल, पशु चिकित्सा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

96,317 करोड़ की स्पेक्ट्रम नीलामी 6 जून से, Jio, Airtel, Vodafone Idea होगी शामिल

अगला लेख