वैश्विक मिलेजुले रुख से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 342.07 अंक चढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (11:06 IST)
मुंबई। मिलेजुले वैश्विक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज रही। एक दिन पहले शेयर बाजार में गिरावट आई थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 342.07 अंक चढ़कर 59,108.66 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 101.05 अंक बढ़कर 17,643.85 पर कारोबार कर रहा था।  अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई में बढ़त थी, जबकि टोकियो और हांगकांग में गिरावट हुई।
 
सेंसेक्स में एनटीपीसी, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में सियोल और शंघाई में बढ़त थी जबकि टोकियो और हांगकांग में गिरावट हुई। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।
 
पिछले कारोबारी सत्र में गुरुवार को 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 770.48 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,766.59 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत टूटकर 17,542.80 अंक पर बंद हुआ।
 
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 94.09 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,290.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख