Mumbai Share bazaar: शेयर बाजारों ने शुरुआती लाभ गंवाया, सेंसेक्स व निफ्टी रहे नुकसान में

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2023 (11:53 IST)
Mumbai Share bazaar: वैश्विक बाजारों (global markets) के मिले-जुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। हालांकि विदेशी कोषों की सतत निकासी की वजह से शेयर बाजारों ने बाद में अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 216.07 अंक की बढ़त के साथ 65,436.10 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) शुरुआती कारोबार में 53.75 अंक की बढ़त के साथ 19,450.20 अंक पर रहा।
 
हालांकि बाद में सेंसेक्स 76.55 अंक के नुकसान से 65,143.48 अंक पर आ गया, वहीं निफ्टी 20.10 अंक टूटकर 19,376.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, ऐक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी लाभ में थे।
 
वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, भारती एयरटेल, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे।
 
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 495.17 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिटेन में वोटों की गिनती, ऋषि सुनक की पार्टी पिछड़ी, लेबर पार्टी को भारी बढ़त

Live : अलीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, हाथरस हादसे के शिकार लोगों से मिले

असम में बाढ़ का कहर, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित, 57,018 हेक्टेयर भूमि जलमग्न

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

अगला लेख
More