Biodata Maker

Covid 19 के मामले बढ़ने से 3.5 प्रतिशत गिरे अमेरिका के शेयर बाजार

Webdunia
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (13:06 IST)
न्यूयॉर्क। कोरोनावायरस महामारी के मामलों में तेजी आने के बाद पाबंदियों की आशंका में अमेरिका के शेयर बाजार बुधवार को 3.5 प्रतिशत तक गिर गए। कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद यूरोप में नई पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके बाद अब अमेरिका में भी पाबंदियां लगाए जाने की आशंका बढ़ गई है। 
 
बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 943 अंक की गिरावट में रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 में 3.5 प्रतिशत की गिरावट रही। यह एसएंडपी की जून के बाद की सबसे बड़ी और लगातार तीसरे दिन की गिरावट रही। 
 
एसएंडपी में इस सप्ताह अभी तक 5.6 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। यह मार्च के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। तब महामारी के पहली लहर के चलते दुनियाभर में पाबंदियां लगाई जा रही थीं। इसके कारण विश्वभर के बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही थी। यूरोप में महामारी की दूसरी लहर पर लगाम लगाने के लिए नए उपाय किए जाने से बाजार गिरावट में रहे। इसका असर अमेरिका के भी बाजार पर हुआ।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिए नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। जर्मनी में भी सरकार ने 1 महीने के लिए आंशिक लॉकडाउन लगाया है। अमेरिका में लगभग सभी राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं। इसके कारण मरने वालों तथा अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इससे इस बात की आशंका बढ़ गई है कि अमेरिका में फिर से सख्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
 
बुधवार को एसएंडपी 500 में 119.65 अंक की गिरावट रही और यह 3,271.03 अंक पर आ गया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 943.24 अंक यानी 3.4 प्रतिशत गिरकर 26,519.95 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट इंडेक्स 426.48 अंक यानी 3.7 प्रतिशत लुढ़ककर 11,004.87 अंक पर रहा। एसएंडपी 500 में चौतरफा बिकवाली हुई और इसके 96 प्रतिशत शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस बीच अमेरिकी क्रूड 5.7 प्रतिशत गिरकर 37.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ब्रेंट क्रूड भी 5.4 प्रतिशत गिरकर 39.12 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या में ध्वजारोहण, धर्मध्वज पर अंकित हर चिह्न की है खास विशेषता

बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी को मिला नोटिस, खाली करना होगा सरकारी आवास, कहां होगा नया ठिकाना?

चीन का भड़काऊ बयान, हम अरुणाचल को मानते ही नहीं

एक पैसे की बेईमानी की हो तो हर सजा मंजूर.. केजरीवाल ने ऐसा क्‍यों और कहां कहा?

जिंदगी के मैदान में भी दिखाया जज्‍बा, मां की मौत के बावजूद SIR सर्वे में जुटी रहीं इंदौर की BLO नीलू गौड़

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी बोले- नया भारत न आतंकवाद के आगे झुकता है, न ही सुरक्षा से समझौता करता है

यूक्रेन : रूसी हमलों की लहर की एक और रात, 'प्रियजन को खो देने के भय में घिरे लोग'

बच्‍ची से दुष्कर्म केस में CM यादव ने की हाईलेवल मीटिंग, रायसेन SP को हटाया, थाना प्रभारियों के खिलाफ भी एक्शन

1 दिसंबर को प्रदेश में होगा गीता जयंती का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री मोहन यादव

बिहार में योगी मॉडल, एंटी रोमियो स्क्वाड का होगा गठन, यह किस तरह करेगा काम

अगला लेख