सेंसेक्स : शुरुआती कारोबार में 356 अंक की बढ़त के साथ 65,700 अंक के पार

Webdunia
मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (11:14 IST)
मुंबई। विदेशी कोषों के सतत प्रवाह तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली से बाजार को समर्थन मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 356.13 अंक की बढ़त के साथ 65,700.30 अंक पर पहुंच गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 102.45 अंक की बढ़त के साथ 19,458.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन लाभ में थे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ विप्रो नुकसान में था। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे।
Edited by navin rangiyal/ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख