महाशिवरात्रि का त्योहार किस तरह मनाया जाना चाहिए?

कैसे मनाएं महाशिवरात्रि का पर्व 2024

WD Feature Desk
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्र‍ि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन भगवान शिव प्रकट हुए थे। इसे शिवजी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को शिव पार्वती के विवाह की वर्षगांठ के तौर पर भी मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि किस तरह महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
 
शिवजी की पूजा:-
पूजन के 16 उपचार होते हैं- जैसे 1. पांच उपचार, 2. दस उपचार, 3. सोलह उपचार। आप जिस भी उपचार के माध्यम से पूजा करना चाहते हैं करें।
ALSO READ: महाशिवरात्रि कब रहेगी वर्ष 2024 में?
1. पांच उपचार : गंध, पुष्प, धूप, दीप और नेवैद्य।
2. दस उपचार : पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र निवेदन, गंध, पुष्प, धूप, दीप और नेवैद्य।
3. सोलह उपचार : पाद्य, अर्घ्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नेवैद्य, आचमन, ताम्बुल, स्तवपाठ, तर्पण और नमस्कार। पूजन के अंत में सांगता सिद्धि के लिए दक्षिणा भी चढ़ाना चाहिए।
 
कैसे मनाएं महाशिवरात्रि- mahashivratri kaise manaye?
Mahashivratri 2024
कैसे करें शिवजी की पूजा- kaise kare shiv ji ki puja? 
  1. महाशिवरात्रि के दिन प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लें।
  2. उसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति स्थापित कर उनका जलाभिषेक करें।
  3. फिर शिवलिंग पर दूध, फूल, धतूरा आदि चढ़ाएं। 
  4. मंत्रोच्चार सहित शिव को सुपारी, पंच अमृत, नारियल एवं बेल की पत्तियां चढ़ाएं। 
  5. माता पार्वती जी को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं।
  6. इसके बाद उनके समक्ष धूप, तिल के तेल का दीप और अगरबत्ती जलाएं।
  7. इसके बाद ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
  8. पूजा के अंत में शिव चालीसा और शिव आरती का पाठ करें।
  9. पूजा के बाद आरती और इसके बाद ही प्रसाद का वितरण करें।
  10. शिव पूजा के बाद महाशिवरात्रि व्रत की कथा सुननी आवश्यक है।
  11. व्रत करने वाले को दिन में एक बार भोजन करना चाहिए।
  12. दिन में दो बार (सुबह और सायं) भगवान शिव की प्रार्थना करें।
  13. संध्याकाल में पूजा समाप्ति के बाद व्रत खोलें और सामान्य भोजन करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

इस मंदिर में है रहस्यमयी शिवलिंग, दिन में तीन बार बदलता है रंग, वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं रहस्य

कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं शनि, इन 5 राशि वाले जातकों की बढ़ेंगी मुश्किलें

क्या होगा अरविंद केजरीवाल का राजनैतिक भविष्य? क्या कहते हैं उनकी कुंडली के सितारे?

होली पर चंद्र ग्रहण से किन 3 राशियों पर होगा इसका नकारात्मक प्रभाव?

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर भूलकर भी ना चढ़ाएं ये चीजें, रह जाएंगे भोलेनाथ की कृपा से वंचित

सभी देखें

धर्म संसार

18 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

18 फरवरी 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

महाशिवरात्रि पर जानिए शिवजी के 12 ज्योतिर्लिंग के 12 रहस्य

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

अगला लेख