शिव-शक्ति के महामिलन का अनमोल पर्व है शिवरात्रि

Webdunia
- ओम प्रकाश पांडेय
 

 
तत्ववेत्ताओं ने शिव के स्वरूप को चिन्मय और उसकी सहजसिद्ध चैतन्य शक्ति के संयुक्त रूप में अनुभूत किया। सहजसिद्ध अर्थात जैसे पुष्प में गंध, वायु में स्पर्श, अग्नि में ताप आदि। चिन्मय व चैतन्यता में भी यही संबंध है। चिन्मय के बिना चैतन्यता क्रियाशील नहीं हो पाती है और चैतन्यता के अभाव में चिन्मयता अबोधगम्य हो जाता है।

महाशिवरात्रि पर रात्रि में 5 बार शिवजी के दर्शन से मिलते हैं सभी फल
 
चैतन्यता ही वह इक्षण शक्ति है जिसके 'इ' कार से संयुक्त होने पर 'शव' रूपेण निर्विकल्प-शांत चिन्मय 'शिव' के कल्याणकारी स्वरूप में व्यक्त हो उठता है। चिन्मय व चैतन्यता की इक्षण-शक्ति के युग्म से निरूपित हुआ शिव का यह स्वरूप ही सृष्टि का मूल कारक होने के कारण 'अर्धनारीश्वर' का पर्यायवाची बना।
 
कुछ अन्य तत्व ज्ञानियों में शिव के चित्शक्ति स्वरूप द्वैत भाव के प्रकारांतर विस्तार को पंचधा प्रकृति के रूप में भी स्वीकार किया। उनकी मान्यता में चित्शक्ति से चैतन्यशक्ति, उससे आनंद, इससे इच्छा, ज्ञान तथा अंतत क्रिया उद्भूत हुई। यही पांच शक्तियां प्रतीकात्मक रूप से क्रमशः शिव के पांच मुखों के रूप में अर्थात ईशान, तत्पुरुष, अघोर, वामदेव व सद्योजात के नाम से विख्यात हुए।
 
महाशिवरात्रि पर किस कामना के लिए क्या चढ़ाएं शिव जी को
 
इन्हीं से क्रमशः आनंद, विज्ञान, मन, प्राण व वाक रूपी पांच अव्यय की उत्पत्ति हुई। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली शिवरात्रि तिथि, वस्तुतः शिव और शक्ति के महामिलन का अनमोल क्षण है। इसकी प्रामाणिकता शीत से मुक्ति व वसंत के मधुमास की संधि रूप में प्रत्यक्ष अनुभव की जा सकती है।

 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या महिलाओं को शिवलिंग छूना चाहिए?

सावन में रोजाना पूजा के लिए घर पर मिट्टी से शिवलिंग कैसे बनाएं? जानिए आसान विधि

सावन माह में पड़ेंगे 2 प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन का समय

सिंहस्थ महाकुंभ की तारीखों की हुई घोषणा, 27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलेगा महापर्व

क्या खंडित शिवलिंग की पूजा करना सही है?

सभी देखें

धर्म संसार

12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे खास ज्योतिर्लिंग कौन-सा है?

सावन की शिवरात्रि पर 10 खास बातें

मंगला गौरी व्रत पर के दिन क्या करना चाहिए, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी सफलता, कौन भुगतेगा नुकसान (जानें 22 जुलाई का राशिफल)

सावन शिवरात्रि पर करें ये अचूक उपाय, अड़चन होगी दूर, खुल जाएंगे विवाह के द्वार

अगला लेख