Hanuman Chalisa

सभी पापों का नाश करते हैं देवों के देव महादेव...

Webdunia
- ज्योत्स्ना भोंडवे


 
भारत शिवपूजकों का देश माना जाता है। जिस गांव में शिव मंदिर नहीं हो, ऐसा गांव भारतभर में ढूंढे से भी नहीं मिलेगा। लगभग सभी जगह शिव पूजन का विधान है। शिव जिन्हें सदाशिव, सांब, महेश, मंगेश, गिरिजापति, पार्वतीपति, भूतनाथ, कर्पूरगौर, नीलकंठ, चंद्रमौली, आशुतोष और महादेव न जाने कितने ही नामों से पुकारा जाता है। शिव यानी मंगलमय, कल्याण करने वाला, सदाशिव तत्व। इसे परमात्मा भी कहते हैं।
 
शिव जन्म-मृत्यु के परे हैं, किसी भी दुःख का उन्हें जरा भी स्पर्श नहीं होता। शिव संहारक हैं। ब्रह्मा सृष्टि (मानव) का निर्माण करते हैं, तो विष्णु उस सृष्टि के पालनहार हैं और शिव संहारक। यही वजह है कि मरने वाले का जिक्र 'कैलाशवासी' ही किया जाता है। शिव का निवास कैलाश पर जो है।

चमत्कारी ऊर्जा देता है यह प्राचीन शिव पंचाक्षरी मंत्र
 
आशुतोष यानी जल्द संतुष्ट होने वाले। दानवों के तप से प्रसन्ना होकर उन्होंने दानवों को मनचाहा वर दे दिया था। समुद्र मंथन में निकले विष को जग के कल्याण हेतु विषपान करने वाले जग के नाथ को नीलकंठ भी कहते हैं। शिव के मस्तक पर गंगा और चंद्र को स्थान मिला है, त्रिनेत्री होने से 'त्र्यंबक' भी कहलाते हैं। 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र सभी दुःखों से तारने वाला है।
 
शिव यानी पापों का नाश करने वाले, जिसके आगे का नमः मोक्ष पद देने वाला है। ऐसे उमामहेश्वर देवों के देव महादेव हैं। इस पांच अक्षरों के छोटे से मंत्र में अद्भुत सामर्थ्य है, जो विश्व कल्याण का महामंत्र है। पंच महाभूतों की शक्ति, पंचभौतिक शरीर में संचारित मानसिक शांति देने वाली जागृत शक्ति का केंद्र है।

शिवरात्रि पर उपवास और रात्रि जागरण का क्या है महत्व, जानिए...
 
नर्मदा के शिवलिंग का पूजन प्रभाव‍ी : सामान्य शिवलिंग के दर्शन से मिलने वाले पुण्य से हजार गुना पुण्य नर्मदा शिवलिंग के दर्शन और पूजन से मिलता है। नर्मदा शिवलिंग कई रंगों व आकारों में उपलब्ध हैं। ये सफेद, काले, हरे और गहरे कत्थई रंग के होते हैं, जो जामुन या हंस के अंडों के आकार में बेहद चमकदार होते हैं जो बेहद उच्च ऊर्जा धारण किए होते हैं।
 
शिवोपासना में कड़क सोळे (पवित्रता) में की जाती है। लेकिन नर्मदा के शिवलिंग ही मात्र ऐसे हैं जिनकी स्थापना और पूजन में किसी विशिष्ट संस्कार या कर्मकांड की जरूरत नहीं। इनके पूजन से ज्ञानार्जन होता है व बिल्वपत्र के चढ़ाने से अधिक यशस्वी व प्रभावी हुआ जा सकता है। इसके पूजन को संसार-सुख की दृष्टि से प्रभावी माना जाता है।
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन, धन-सफलता के बनेंगे योग

जगन्नाथ रथ यात्रा: आखिर क्यों बीमार पड़ते हैं भगवान जगन्नाथ? जानें ज्वरलीला का अद्भुत रहस्य

Gayatri Prakatotsav 2026: श्री गायत्री प्रकटोत्सव: मां गायत्री की पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त

श्री गायत्री प्रकटोत्सव जयंती की जन्म कथा

निर्जला एकादशी 2026: बिना पानी पिए क्यों रखा जाता है यह कठिन व्रत? जानिए भीमसेन से जुड़ी अद्भुत कथा

अगला लेख