महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनकर करें पूजा?

WD Feature Desk
बुधवार, 6 मार्च 2024 (17:30 IST)
Mahashivratri par kis rang ke kapde pahne: 8 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन इस बार महा शिवरात्रि पर कई दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। इसी के साथ ही शुक्र प्रदोष और चतुर्दशी का संयोग भी है। ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि की विशेष पूजा होगी। यदि आप भी पूजा करने जा रहे हैं तो जान लीजिये कि किस रंग के वस्त्र पहनकर शिवलिंग की पूजा करना चाहिए।
 
महा शिवरात्रि पर किस तरह के वस्त्र पहनना चाहिए?
महाशिवरात्रि पर पारंपरिक कपड़े पहनना चाहिए। पूजा करते समय पुरुषों को धोती-कुर्ता और महिलाओं को साड़ी पहननी चाहिए। ऑप्शन के रूप में पुरुष कुर्ता पायजामा और महिलाएं सलवार कुर्ती पहन सकती हैं।
 
महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
वैसे तो सभी तरह की पूजा और मांगलिक कार्यों में पीले वस्त्र पहने जाते हैं। लेकिन महाशिवरात्रि पर आप हरे और सफेद रंग के वस्त्र पहन सकते हैं क्योंकि शिवजी को यह दोनों ही रंग पसंद है। हालांकि पीला, गुलाबी, नारंगी वस्त्र पहने में भी कोई बुराई नहीं है लेकिन काले, कत्थई और नीले रंग के वस्त्र कतई न पहनें। 
Mahashivratri 2024
8 मार्च 2024 के शिव पूजा के शुभ मुहूर्त और योग :-
सर्वार्थ सिद्धि योग : कोई सा भी शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ योग।
शिवयोग योग : कठिन साधना को सिद्ध करने के लिए शुभ योग। 
अमृत सिद्ध योग : कोई सी भी पूजा या कार्य करने से अमृत के समान फल मिलता है।
श्रवण नक्षत्र : श्रवण नक्षत्र में शिवपूजा का तुरंभ फल मिलता है। 
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:08 से 12:56 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:30 से 03:17 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:23 से 06:48 तक।
सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:25 से 07:39 तक।
अमृत काल : रात्रि 10:43 से 12:08 तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:38 से 10:41 तक।
शिव योग : 12:46 एएम, मार्च 09 तक।
निशीथ मुहूर्त : रात्रि 12:07 से 12:56 तक।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

वर्ष 2025 से ज्यादा खतरनाक रहेगा 2026, अभी से पैसा बचाना कर दें प्रारंभ, बुरे वक्त में आएगा काम, क्या होगा जानें

07 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

07 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: जानें श्रीहरि के आशीर्वाद से आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें 06 जुलाई 2025 का राशिफल

06 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

अगला लेख