Hanuman Chalisa

पितृ पक्ष 2020 के नियम : श्राद्धकर्ता एवं श्राद्ध को ग्रहण करने वाले जानें ये आवश्यक नियम

पं. हेमन्त रिछारिया
Pitru Paksha 2020
 
क्या हैं 'श्राद्धकर्ता' व 'श्राद्धभोक्ता' के लिए शास्त्र के निर्देश-
 
श्राद्ध पक्ष में सभी सनातनधर्मी अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म करते हैं। सनातन धर्म के सभी अनुयायियों को अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध अवश्य करना चाहिए।

श्राद्ध के दो मुख्य अंग हैं-

1. पिंड दान
2. ब्राह्मण भोजन।


हमारे शास्त्रों में श्राद्ध करने वाले (श्राद्धकर्ता) और श्राद्ध में भोजन करने वाले ब्राह्मण (श्राद्धभोक्ता) के लिए कुछ नियम निर्धारित किए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वे नियम-
 
श्राद्धकर्ता के लिए नियम-
 
शास्त्रानुसार श्राद्धकर्ता को श्राद्ध वाले दिन निम्न नियमों का पालन आवश्यक रूप से करना ही चाहिए-
 
1. पूर्णरूपेण सात्विक मनोदशा रखें।
 
2. पान इत्यादि भक्षण ना करें।
 
3. तेल मालिश, दाढ़ी, केशकर्तन इत्यादि ना करें।
 
4. स्त्री के साथ सहवास ना करें।
 
5. किसी दूसरे के घर अथवा बाहर भोजन ना करें।
 
श्राद्धभोक्ता के लिए नियम-
 
शास्त्रानुसार श्राद्धभोक्ता को श्राद्ध वाले दिन निम्न नियमों का पालन आवश्यक रूप से करना ही चाहिए-
 
1. श्राद्धभोज करने के उपरांत उसी दिन दूसरे घर में दोबारा श्राद्धभोजन ना करें।
 
2. लंबी यात्रा ना करें।
 
3. श्राद्धभोज वाले दिन दान ना दें।
 
4. स्त्री के साथ सहवास ना करें।
 
5. भोजन करते समय मौन रहकर भोजन करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
ALSO READ: shradh 2020 : अत्यंत दुर्लभ व शुभ होता है श्राद्ध में 'गजच्छाया योग'

ALSO READ: श्राद्ध पक्ष में इन 10 चीजों का जरूर करें दान

 

सम्बंधित जानकारी

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?

अगला लेख