Shraddha Paksha Start date : पितृ पक्ष की हर तारीख का क्या है महत्व, किस दिन मनता है कौन सा श्राद्ध?

Webdunia
Pitru Paksha 2022
 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली तिथियों को ही पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष कहा जाता है। वर्ष 2022 में पितृ पक्ष का प्रारंभ 10 सितंबर 2022, दिन शनिवार से हो रहा है और यह श्राद्ध पक्ष 25 सितंबर 2022 को समाप्त रहेगा। आइए जानते हैं पितृ पक्ष की समस्त तिथियां...Pitru Paksha 2022
 
पितृ पक्ष की तारीख का महत्व : Shraddha Paksha Dates Importance
 
1. जिनका निधन पूर्णिमा को हुआ है, उनका श्राद्ध अष्टमी, द्वादशी या सर्वपितृ अमावस्या को किया जा सकता है। 
 
2. यदि उनका कोई पुत्र न हो तो प्रतिपदा को नाना का श्राद्ध किया जाता है।
 
3. चतुर्थी या पंचमी तिथि में उनका श्राद्ध किया जाता है जिसकी मृत्यु गतवर्ष हुई है।

 
4. जिन लोगों की जिस भी तिथि को मृत्यु हुई हो उनका श्राद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष की उसी तिथि पर किया जाता है।
 
5. सौभाग्यवती स्त्री, माता या जिन महिलाओं की मृत्यु की तिथि ज्ञात नहीं है उनका नवमी तिथि को श्राद्ध किया जाता है। इसे अविधवा और मातृ नवमी भी कहा गया है।
 
6. एकादशी तिथि को संन्यास लेने वाले या संन्यासियों का श्राद्ध किया जाता है।
 
7. जिनकी किसी दुर्घटना में, जल में डूबने, शस्त्रों के आघात या विषपान करने से हुई हो, उनका चतुर्दशी की तिथि में भी श्राद्ध किया जाना चाहिए।
 
 
8. जिन बच्चों की जिस तिथि में मृत्यु हुई हो उस तिथि के अलावा त्रयोदशी तिथि को बच्चों का श्राद्ध किया जाता है।
 
9. सर्वपितृ अमावस्या, पितृ विसर्जनी अमावस्या, महालय समापन पर ज्ञात-अज्ञात सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है। 
 
10. इसके अलावा बच गई तिथियों पर उन लोगों का श्राद्ध करें, जिनका कृष्ण या शुक्ल पक्ष की उक्त तिथि को निधन हुआ हो। 
 
किस दिन मनता है कौन सा श्राद्ध : Shraddha Paksha date
 
 
10 सितंबर 2022 (शनिवार)- पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा
 
11 सितंबर 2022 (रविवार)- आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा तिथि को प्रतिपदा श्राद्ध
 
12 सितंबर 2022 (सोमवार)- आश्विन मास की कृष्ण द्वितीया
 
13 सितंबर 2022 (मंगलवार)- आश्विन मास की कृष्ण तृतीया
 
14 सितंबर 2022 (बुधवार)- आश्विन माह की कृष्ण चतुर्थी
 
15 सितंबर 2022 (गुरुवार)- आश्विन मास की कृष्ण पंचमी 
 
16 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष षष्ठी
 
17 सितंबर 2022 (शनिवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष सप्तमी
 
18 सितंबर 2022 (रविवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष अष्टमी
 
19 सितंबर 2022 (सोमवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष नवमी
 
20 सितंबर 2022 (मंगलवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष दशमी
 
21 सितंबर 2022 (बुधवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष एकादशी
 
22 सितंबर 2022 (गुरुवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष द्वादशी 
 
23 सितंबर 2022 (शुक्रवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
 
24 सितंबर 2022 (शनिवार)- आश्विन, कृष्ण पक्ष चतुर्दशी
 
25 सितंबर 2022 (रविवार)- आश्विन कृष्ण अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या।

ALSO READ: पितृ पक्ष 2022 कब हो रहा है आरंभ, इस बार कैसे करें पितरों को प्रसन्न

ALSO READ: Shradh Dates 2022: पितृ पक्ष कब है, जानें सितंबर 2022 में किस डेट से शुरू होंगे श्राद्ध

Darsha amavasya 2022

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख