shiv chalisa

तृतीया श्राद्ध किन पितरों के लिए किया जाता है

Webdunia
shradhh 2022
 
 
 
 
पितृ पक्ष इस बार (Pitru Paksha 2022) 10 सितंबर 2022 से 16 दिवसीय श्राद्ध महालय शुरू हो चुका है और श्राद्ध पक्ष का समापन 25 सितंबर 2022 को होगा। आओ जानते हैं कि पितृ पक्ष के चौथे दिन के यानी तृतीया श्राद्ध (Tritiya shradh 2022) के दिन किन पितरों के लिए किया जाता है-
 
किन पितरों के लिए किया जाता है तृतीया के दिन श्राद्ध : जिन लोगों का देहांत इस दिन अर्थात तिथि अनुसार दोनों पक्षों (कृष्ण या शुक्ल) तृतीया तिथि हो हुआ है उनका श्राद्ध इस दिन किया जाता है। इस बार तृतीया तिथि 13 सितंबर 2022, दिन मंगलवार को पड़ रही है। आश्विन मास की कृष्ण तृतीया अभिजित, कुतुप या रोहिणी मुहूर्त में श्राद्ध करते हैं। तृतीया श्राद्ध को विधिवत रूप से करने से स्वास्थ,सद्बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है।  
 
तृतीया तिथि के दिन स्वर्गवासी माता, पिता का श्राद्ध एवं तर्पण मृत्यु तिथि के अनुसार पितृ पक्ष की तृतीया को किया जाता है। इस बार 13 सितंबर को श्राद्ध तर्पण के समय दोपहर 12.30 मिनट तक है। सभी दिवंगत व्यक्तियों की पुण्यतिथि के दिन ही उनका श्राद्ध करना चाहिए। मृत्युतिथि से तात्पर्य उस तिथि से है, जो तिथि अंतिम-श्वास परित्याग के समय विद्यमान हो। उसी तिथि को श्राद्ध पक्ष में दोपहर के समय (दोपहर साढ़े बारह से एक बजे के बीच) श्राद्ध करना चाहिए। अगर तिथि ज्ञात न हो तो सर्व पितृ अमावस्या को श्राद्ध करें। 
 
1. तृतीया के दिन जिन लोगों का देहांत अर्थात् तिथि अनुसार दोनों पक्षों (कृष्ण या शुक्ल) पक्ष की तृतीया तिथि हो हुआ है, उनका श्राद्ध इस दिन किया जाता है।
 
2. इस दिन श्राद्ध अभिजित, कुतुप या रोहिणी मुहूर्त में किया जाता हैं। 
 
3. तृतीया श्राद्ध को विधिवत रूप से करने पर सद्बुद्धि, स्वास्थ और समृद्धि प्राप्त होती है।
 
4. गंगा जल, कच्चा दूध, जौ, तुलसी और शहद मिश्रित जल की जलां‍जलि देने के बाद गाय के घी का दीप जलाकर, धूप देकर, गुलाब के पुष्‍प और चंदन अर्पित किया जाता है। 
 
5. तत्पश्चात पिता से प्रारंभ करके पूर्वजों के जहां तक नाम याद हों वहां तक के पितरों के नामोच्चारण करके स्वधा शब्द से अन्न और जल अर्पित करना चाहिए तथा इस दिन भगवान विष्णु और यम की पूजा करने के बाद तर्पण कर्म करना चाहिए। 
 
6. पितृ के निमित्त लक्ष्मीपति का ध्यान करके गीता का तीसरा अध्याय का पाठ करें। 
 
7. पितृ श्राद्ध में कढ़ी, भात, खीर, पुरी और सब्जी का भोग लगाते हैं। पितरों के लिए बनाया गया भोजन रखें और अंगूठे से जल अर्पित करें। 
 
8. इसके बाद भोजन को गाय, कौवे और फिर कुत्ते और चीटियों को खिलाएं।
 
9. तृतीय श्राद्ध में तीन ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। उन्हें शकर, वस्त्र, चावल और यथाशक्ति दक्षिणा देकर तृप्त करें।
 
10. इस दिन गृह कलह न करें। मांसाहार, बैंगन, प्याज, लहसुन, बासी भोजन, सफेद तिल, मूली, लौकी, काला नमक, सत्तू, जीरा, मसूर की दाल, सरसो का साग, चना आदि खाना वर्जित माना गया है। यदि कोई इनका उपयोग करता है तो पितर नाराज हो जाते हैं। इस दिन शराब पीना, मांस खाना, श्राद्ध के दौरान चरखा चलाना, मांगलिक कार्य करना, झूठ बोलना और ब्याज का धंधा करने से भी पितृ नाराज हो जाते हैं।

shradhha Paksha


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

21 March Birthday: आपको 21 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

गणगौर ईसर-गौरी की अमर कथा: प्रेम, परीक्षा और सुहाग का वरदान

Mata chandraghanta: नवरात्रि की तृतीया देवी मां चंद्रघंटा: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

अगला लेख