Hanuman Chalisa

अमावस्या के आसान उपाय : दीपक, जल और दान से पितृ प्रसन्न होकर होंगे बिदा

Webdunia
इस अमावस्या को पितृ अपने प्रियजनों के द्वार पर तर्पण-श्राद्धादि की इच्छा लेकर आते हैं। वे अपनी अंजुरी खोलकर खड़े होते हैं और उनके निमित्त आप जो भी करते हैं वह उसे ग्रहण कर प्रसन्न होकर चले जाते हैं।

आइए यहां जानते हैं अमावस्या के आसान उपाय- amavasya ke upay
 
1. सर्वपितृ अमावस्या को प्रात: स्नानादि के पश्चात गायत्री मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए।
 
2. इसके पश्चात घर में श्राद्ध के लिए बनाए गए भोजन से पंचबलि अर्थात गाय, कुत्ते, कौए, देव एवं चीटिंयों के लिए भोजन का अंश निकालकर उन्हें देना चाहिए।
 
3. अमावस्या वाले दिन प्रात: पीपल के वृक्ष के नीचे पितरों के निमित्त अपने घर का बना मिष्ठान और शुद्ध पीने के जल की मटकी रखकर धूप, दीपक जलाना चाहिए।
 
4. अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध अमावस्या को 'कुतप-काल' में गौ माता को हरी पालक खिलाना चाहिए। 
 
5. संध्याकाल के समय अपनी क्षमता अनुसार 2, 5 अथवा 16 दीपक प्रज्ज्वलित करने चाहिए।
 
6. सर्वपितृ अमावस्या में पीपल के पेड़ में जल चढ़ाना चाहिए, क्योंकि पीपल में पितरों का वास माना जाता है। इस दिन नदी या किसी जलाशय पर जाकर काले तिल के साथ पितरों को जल अर्पित करने से घर में हमेशा घर में खुशहाली और शांति आती है। 
 
7. पितृ तर्पण के बाद श्रद्धापूर्वक पितरों से मंगल की कामना करनी चाहिए।
 
8. इस दिन किसी भी मंदिर में अथवा ब्राह्मण को 'आमान्य दान' और गरीब जरूरतमंद को भोजन करवाना चाहिए तथा अपने सामर्थ्य अनुसार दान-दक्षिणा देनी चाहिए।
 
इस तरह दीपक, जल और दान के इन उपायों को आजमा कर आप अपने पितरों से मनचाहा आशीर्वाद मांग सकते हैं तथा पितृ भी प्रसन्न होकर आपसे बिदा लेकर आपको शुभाशीष प्रदान करते हैं। 




सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु का कर्क राशि में गोचर: किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और अशुभ

Vibhuvan Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 जून, 2026)

02 June Birthday: आपको 2 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख