dipawali

सर्वपितृ अमावस्या 2019 : पितरों की शांति के लिए लगाएं ये 5 पेड़, धन-संपदा का लग जाएगा ढेर

Webdunia
28 सितंबर 2019 को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन पितरों की स्मृति में वृक्ष भी लगाए जाते हैं। कुछ वृक्ष केवल सकारात्मक ऊर्जा देते हैं और कुछ केवल नकारात्मक। शुभ वृक्षों पर पितरों और शुभ आत्माओं का निवास माना जाता है। अगर पितृ पक्ष में शुभ वृक्ष लगाते हैं तो उनकी पितरों का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। 
 
-पीपल
 
- पीपल का वृक्ष हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र माना गया है। 
 
- पितृ पक्ष में इसकी उपासना करना या इसे लगाना विशेष शुभ होता है। 
 
- नियमित रूप से इसके नीचे दीपक जलाने से या इसमें जल डालने से पितृ प्रसन्न होते हैं। 
 
- अगर कुंडली में गुरु चांडाल योग हो तो पीपल जरूर लगाना चाहिए। 
 
-बरगद
 
- बरगद को आयु देने वाला तथा मोक्ष देने वाला वृक्ष मानते हैं। 
 
- अगर आयु की समस्या हो तो बरगद का वृक्ष लगाना चाहिए। 
 
- अगर ऐसा लगता है कि पितरों की मुक्ति नहीं हुई है तो बरगद के नीचे बैठकर शिव जी की पूजा करनी चाहिए। 
 
- इसके अलावा बरगद के वृक्ष की परिक्रमा भी करनी चाहिए। 
 
-बेल
 
- शिव जी को अत्यंत प्रिय यह वृक्ष मुक्ति/मोक्ष दे सकता है।
 
- अगर पितृ पक्ष में बेल का वृक्ष लगाया जाय तो अतृप्त आत्मा को शांति मिलती है। 
 
- अमावस्या के दिन शिव जी को बेल पत्र और गंगाजल अर्पित करने से सभी पितरों को मुक्ति मिलती है। 
 
- बेलपत्र पर चंदन लगाकर शिव जी को अर्पित करने से डरावने या पितरों के सपने नहीं आते। 
 
-अशोक
 
- जहां अशोक होता है, वहां शोक नहीं होता। 
 
- अशोक का वृक्ष घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। 
 
- इस भी सर्वपितृ अमावस्या पर लगाने से पितरों का शुभ आशीष मिलता है।  
 
तुलसी
 
- कहा जाता है, तुलसी का एक पत्ता भी पितरों को वैकुंठ तक पंहुचा सकता है।   
 
- दाह संस्कार के बाद उस स्थान पर तुलसी का पौधा लगाया जाता है। 
 
- अगर पितृ पक्ष में तुलसी का पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जाए तो पितरों को निश्चित मुक्ति मिलती है। 
 
- तुलसी के पौधे में नियमित जल देने से पितरों को तृप्ति मिलती है। 
 
- तुलसी का पौधा अगर घर में फले फूले तो घर में अकाल मृत्यु की नौबत नहीं आती। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Karwa chauth 2025: करवा चौथ पर अपनी राशि के अनुसार पहनें परिधान

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ की सरगी और करवा क्या होता है?

Diwali 2025 date: दिवाली पर बन रहे हैं अति दुर्लभ योग मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा का मिलेगा दोगुना फल

सभी देखें

धर्म संसार

करवा चौथ माता की आरती: karva chauth mata ki aarti

09 October Birthday: आपको 9 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Karva Chauth 2025: क्या कुंवारी लड़कियां रख सकतीं करवाचौथ का व्रत, जानिए क्या हैं शास्त्रों में लिखे नियम

Karva Chauth 2025: करवा चौथ व्रत के 10 आवश्यक कार्य

अगला लेख