Sarva Pitru Moksha Amavasya Upay : सारे पितरों को एक साथ प्रसन्न करें इन 10 तरीकों से

Webdunia
सर्वपितृ अमावस्या पर यह हैं सबसे सरल और सटीक उपाय... जरूर आजमाएं...
 
1 : दक्षिण दिशा में पितरों के निमित्त 2, 5, 11 या 16 दीपक जरूर जलाएं। 
 
2 : पीपल और तुलसी को संध्या काल में जल चढ़ाएं। 
 
3 : पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची लस्सी, थोड़ा गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल तथा पुष्प अर्पित करें और 'ॐ पितृभ्य: नम:' मंत्र का जाप करें।
 
4 :  सूर्य को तांबे के बर्तन में लाल चंदन, गंगा जल और शुद्ध जल मिलाकर 'ॐ पितृभ्य: नम:' का बीज मंत्र पढ़ते हुए तीन बार अर्घ्य दें।
 
5 : किसी भी शिव मंदिर में 5 प्रकार के फल रखकर प्रार्थना करें कि इन 16 दिनों में मेरे पितृ जो आस लेकर आए थे, हो सकता है उसमें कमी रह गई हो पर वे मेरी अनन्य भक्ति को ही पूजा समझ कर ग्रहण करें। 
 
6 :  गाय, कुत्ता, कौआ, पक्षी और चींटी को आहार जरूर प्रदान करें। 
 
7 : 5 तरह की मिठाई भी शिव मंदिर में अर्पित कर सकते हैं। 
 
8 :  5 ब्राह्मणों को दक्षिणा दें। 
 
9 : चांदी के बर्तन में गुड़, दूब, फूल और तिल से तर्पण करें। 
 
10 : सुगंधित धूप दें, जब तक वह जले तब तक ॐ पितृदेवताभ्यो नम: का जप करें और इसी मंत्र से आहुति दें। 
 
अन्य उपाय : नलकूप, धर्मशाला, वृद्धाश्रम आदि में दान करें। गीता, भागवत पुराण, विष्णु सहस्रनाम, गरुड़पुराण, गजेंद्र मोक्ष, गायत्री मंत्र आदि का पाठ सुयोग्य ब्राह्मण से करवाएं। गंगा घाट हरिद्वार, काशी, प्रयाग आदि तीर्थ स्थलों में पितरों के नाम से पिंड दान दें। पितृ कवच, पितृ सूक्तम आदि का पाठ करें। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

अगला लेख