Shradha paksha 2023: श्राद्ध पितृ पक्ष में पंचबलि क्या है, क्यों करते हैं ये कर्म

Webdunia
Shradh paksha 2023: 29 सितंबर 2023 शुक्रवार से पितृ श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो गए हैं। श्राद्ध पक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने का खास महत्व रहता है, परंतु यदि आप यह नहीं कर पा रहे हैं तो पंचबलि कर्म जरूर करें क्योंकि इससे बड़ा श्राद्ध में को पुण्य नहीं है। इसे करने से सभी देवी देवता और पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।
 
क्या है पंचबलि कर्म : श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मण भोज सहित 1. गाय, 2. कुत्ते, 3. कौवे, 4. चींटीं और 5. देवों के लिए विशेष स्थान पर भोजन रखा जाता है। इसे ही पंचबलि कर्म कहते हैं। पंचबलि में पांच स्थानों पर भोजन रखा जाता है।
 
प्रथम गौ बलि:- घर से पश्चिम दिशा में गाय को महुआ या पलाश के पत्तों पर गाय को भोजन कराया जाता है तथा गाय को 'गौभ्यो नम:' कहकर प्रणाम किया जाता है। गौ देशी होना चाहिए।
 
द्वितीय श्वान बलि:- पत्ते पर भोजन रखकर कुत्ते को भोजन कराया जाता है।
 
तृतीय काक बलि:- कौओं को छत पर या भूमि पर रखकर उनको बुलाया जाता है जिससे वे भोजन करें।
 
चतुर्थ देवादि बलि:- पत्तों पर देवताओं को भोजन घर में पत्ते या थाली पर दिया जाता है। बाद में वह भोजन उठाकर घर से बाहर रख दिया जाता है जिसे कोई पक्षी खा लें।
 
पंचम पिपलिकादि बलि:- चींटी, कीड़े-मकौड़ों आदि के लिए जहां उनके बिल हों, वहां चूरा कर भोजन डाला जाता है।
 
श्राद्ध करने का आदर्श समय मध्याह्न 11.30 से 12.30 तक है जिसे 'कुतप बेला' कहा जाता है। इसका बड़ा महत्व है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Sai baba controversy: साईं बाबा के खिलाफ बोलने वालों के साईं भक्तों से 12 सवाल, 9 सवाल भक्तों के भी पढ़ें

shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि की तिथि, मुहूर्त, घट स्थापना, पूजा विधि, व्रत नियम और महत्व

Solar Eclipse 2025: 21 सितंबर वर्ष का 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

गणेश चतुर्थी की कथाएं: गणेश जी की असली कहानी क्या है?

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी के बाद यदि नहीं करना चाहते हैं गणपति मूर्ति का विसर्जन तो क्या करें?

सभी देखें

धर्म संसार

01 सितंबर 2025 : आपका जन्मदिन

01 सितंबर 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: अगस्त का अंत और सफलता की नई शुरुआत, यही कह रहा है 31 August का दैनिक राशिफल

31 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

31 अगस्त 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख