Sawan maas 2024 : उत्तराखंड में सावन माह प्रारंभ, जबकि अन्य राज्यों में 22 और महाराष्ट्र में इस तारीख से होंगे शुरू

Sawan maas 2024 : 16 जुलाई से उत्तराखंड में सावन का महा प्रारंभ, पहले मनाते हैं दिन हरेला का पर्व

WD Feature Desk
मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (16:17 IST)
Sawan Somwar 2024 : उत्तराखंड में श्रावण मास 16 जुलाई को सौर मास के प्रारंभ होते ही शुरू हो गए हैं। जब सूर्य कर्क संक्रांति में जाता तब से ही सावन का का महीना प्रारंभ हो जाता  है। हालांकि अन्य राज्यों में 22 जुलाई 2024 को प्रारंभ होकर 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर समाप्त होंगे जबकि उत्तराखंड में 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 29 दिनों तक रहेगा।
 
उत्तराखंड के पंचांग के अनुसार कर्क राशि में सूर्य के गोचर से सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन होते हैं। इसी दिन से श्रावण माह प्रारंभ होता है। सावन माह के पहले दिन यहां एक लोक पर्व मनाया जाता है। जिसे हरेला कहा जाता है। भगवान शिव को प्रकृति का प्रतीक माना गया है और उन्हें खेती का देवता भी कहा जाता है। हरेला पर्व से कई फसलों की बोवनी भी शुरू होती है, ऐसे में हरेला पर्व को महादेव से जोड़कर देखा गया है। इस दिन मिट्टी से शिव-पार्वती की मूर्ति बनाकर उनका पूजन करते हैं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
 
सावन लगने से 9 ​दिन पहले ही एक लकड़ी की टोकरी में मिट्टी डालकर इसमें जौ, गेहूं, धान, उड़द या भट्ट के बीजों को बोते हैं। इसके पश्चात 9 दिनों तक इस टोकरी में रोजाना जल छिड़का जाता है और दसवें दिन हरेला तैयार हो जाता है। जिसे काटकर परिवार के सदस्य अपने कान के पीछे लगाते हैं। कहते हैं कि हरेला जितना अच्छा उगता है उस साल फसल भी उतनी ही अच्छी होती है। 
 
उत्तराखंड में सावन का माह पहले ही शुरू हो जाता है क्योंकि यहां पर सूर्य के मास के अनुसार महीनों का चयन होता है। जबकि महाराष्ट्र में सावन माह की अमावस्या के बाद से श्रावण मास प्रारंभ होगा। यानी 4 अगस्त 2024 को अमावस्या रहेगी और 5 तारीख से श्रावण माह प्रारंभा होगा। इस दिन को गटारी अमावस्या कहते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

गायत्री जयंती पर जानिए गायत्री मंत्र की शक्ति

5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

मंगल के सिंह राशि में गोचर से 3 राशि के लोगों को रहना होगा संभलकर

निर्जला एकादशी को क्यों कहते हैं भीमसेनी एकादशी?

अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं

अगला लेख