Hanuman Chalisa

सावन में रुद्राभिषेक करने के 18 लाभ

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (13:49 IST)
rudrabhishek ke fayde in hindi : 14 जुलाई 2022 से श्रावण मास प्रारंभ हो गया है। सावन माह में सोमवार, प्रदोष, शिवरात्रि या मासिक शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करना चाहिए। रुद्राभिषेक 18 प्रकार का होता है और इससे 18 तरह के ही लाभ मिलते हैं। विविध कामनाओं की पूर्ति के लिए रुद्राभिषेक के पूजन के निमित्त अनेक द्रव्यों तथा पूजन सामग्री को बताया गया है। आओ जानते हैं इस संबंध में विशेष जानकारी।
 
- रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र: यानी कि भोले सभी दु:खों को नष्ट कर देते हैं।
 
- हमारे द्वारा किए गए पाप ही हमारे दु:खों के कारण हैं। रुद्रार्चन और रुद्राभिषेक से हमारी कुंडली से पातक कर्म एवं महापातक भी जलकर भस्म हो जाते हैं और साधक में शिवत्व का उदय होता है।
 
- रुद्रहृदयोपनिषद में शिव के बारे में कहा गया है कि सर्वदेवात्मको रुद्र: सर्वे देवा: शिवात्मका अर्थात सभी देवताओं की आत्मा में रुद्र उपस्थित हैं और सभी देवता रुद्र की आत्मा हैं।
 
रुद्राभिषेक के 18 आश्चर्यजनक लाभ:
 
1. जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
 
2. असाध्य रोगों को शांत करने के लिए कुशोदक से रुद्राभिषेक करें।
 
3. भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें। 
 
4. लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
 
5. धनवृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।
 
6. तीर्थ के जल से अभिषेक करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
 
7. इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।
 
8. पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से और यदि संतान उत्पन्न होकर मृत पैदा हो तो गोदुग्ध से रुद्राभिषेक करें।
 
9. रुद्राभिषेक से योग्य तथा विद्वान संतान की प्राप्ति होती है।
Om Namah Shivay
10. ज्वर की शांति हेतु शीतल जल/ गंगा जल से रुद्राभिषेक करें।
 
11. सहस्रनाम मंत्रों का उच्चारण करते हुए घृत की धारा से रुद्राभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है।
 
12. प्रमेह रोग की शांति भी दुग्धाभिषेक से हो जाती है।
 
13. शकर मिले दूध से अभिषेक करने पर जड़ बुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।
 
14. सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है। 
 
15. शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है।
 
16. पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।
 
17. गोदुग्ध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
 
18. पुत्र की कामना वाले व्यक्ति शकर मिश्रित जल से अभिषेक करें।
 
श्रावण मास में मंत्र, गोदुग्ध या अन्य दूध मिलाकर अथवा केवल दूध से भी अभिषेक किया जाता है। विशेष पूजा में दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से अलग-अलग अथवा सबको मिलाकर पंचामृत से भी अभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक का फल बहुत ही शीघ्र प्राप्त होता है। कालसर्प योग, गृहक्लेश, व्यापार में नुकसान, शिक्षा में रुकावट सभी कार्यों की बाधाओं को दूर करने के लिए रुद्राभिषेक आपके अभीष्ट सिद्धि के लिए फलदायक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

अगला लेख