Hanuman Chalisa

Sawan 2023 : सावन के दूसरे सोमवार को क्या करना चाहिए

Webdunia
शुक्रवार, 14 जुलाई 2023 (12:55 IST)
श्रावन सावन माह 2023 : इस बार श्रावण मास बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस बार 59 दिनों का सावन मास रहेगा। सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई 2023 को रहेगा। आओ जानते हैं कि सावन के दूसरे सोमवार को क्या करना चाहिए।
 
पांच मुख पांच सोमवार का प्रतीक:- श्रावण मास में महादेव के पांच मुख का महत्व है। पांच मुखों में ऊर्ध्व मुख ईशान दुग्ध जैसे रंग का, पूर्व मुख तत्पुरुष पीत वर्ण का, दक्षिण मुख अघोर नील वर्ण का, पश्चिम मुख सद्योजात श्वेत वर्ण का और उत्तर मुख वामदेव कृष्ण वर्ण का है। दूसरा सोमवार पूर्व मुख तत्पुरुष पीत वर्ण का माना जाता है। पूर्व मुख सृष्टि का प्रतीक भी है।
 
  1. श्रावण का दूसरा सोमवार बहुत खास है क्योंकि इस दिन कर्क संक्रांति भी है और हरियाली अमावस्या भी।
  2. सोमवार को आप भगवान शिव को चावल के मात्र 4 दाने भी पूरे मनोभाव से अर्पित करेंगे तो वे प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।
  3. सावन सोमवार में एक आंकड़ा, एक धतूरा, एक बेर, एक संतरा भी शिव जी प्रसन्न कर सकता है।
  4. सोमवार के दिन यदि 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र जाप करते हुए दूध, दही, शकर, घी, शहद, गन्न का रस आदि श्रद्धानुसार अर्पित करके शिव जी से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है।
  5. भोलेनाथ मात्र एक कलश शीतल जलधारा से प्रसन्न हो जाते हैं।
  6. यदि शिव जी संपूर्ण भाव से एक बिल्वपत्र भी चढ़ाया जाए तो मनचाहा वरदान मिलता है।
  7. रात्रि को शिव मंदिर में घी का एक दीपक जलाकर आ जाएं, आपके सारे संकट मिट जाएंगे।
  8. शिवलिंग का पंचामृत या रुद्राभिषेक करना बहुत ही ‍शुभ माना जाता है। इससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होकर मन शांत होता है।
  9. सोमवार को व्रत रखकर महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

07 June Birthday: आपको 7 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope June 2026: 08 से 14 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आषाढ़ का महीना 2026: क्या करें और किन गलतियों से बचें?

सूर्य और शुक्र का महागोचर अचानक से 3 राशियों को दिलाएगा धन

अगला लेख