Hanuman Chalisa

सावन के दूसरे सोमवार के दिन हरिहर संयोग और दुर्लभ योग, तुरंत करें ये 3 उपाय

WD Feature Desk
शनिवार, 19 जुलाई 2025 (16:07 IST)
sawan ka dusra somwar kab upay 2025: सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को रहेगा। इस दिन कई दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। इसी दिन सभी सिद्धियों को पूर्ण कराने वाली कामदा एकादशी का व्रत भी रहेगा। साथ ही अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। कर्क में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। सोमवार और एकादशी के संयोग से हरिहर योग भी बन रहा है। यानी सोमवार भगवान‍ शिव का वार और एकादशी भगवान विष्णु के लिए। ऐसे में तुरंत 3 उपाय करें।
ALSO READ: सावन सोमवार के दिन करें ये 3 ज्योतिषीय उपाय: महादेव करेंगे हर कामना पूरी
1. शिव अभिषेक: अभिषेक का अर्थ है कि शिवजी के चरण आदि धोने के बाद उनका स्नान करके उन्हें प्रसन्न करना। इसमें पंचामृत अभिषेक, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक यदि कई प्रकार से अभिषेक करने के बाद पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन करते हैं। अभिषेक करने से शिवजी तुरंत ही प्रसन्न होका आशीर्वाद देते हैं। पूरे सावन माह नित्य अपनी मनोकामना बोलकर ॐ नम: शिवाय मंत्र की 1 माला का जप करें। जप करने से आपका शिवजी से डायरेक्ट संबंध बन जाएगा। निश्चित ही शिवजी आपकी सुनेंगे और कृपा बरसाएंगे।
 
2. रखें एकादशी का व्रत: एकादशी का व्रत रखें। व्रत के एक दिन पहले अर्थात् दशमी तिथि के दिन सात्विक भोजन करें। प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा, अंडा आदि का सेवन न करें। मन और तन से पवित्रता बनाए रखें। काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार से बचें। इस व्रत को विधिवत करने से आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 
 
3. गरीबों को दान: इस दिन गरीबों या ब्राह्मणों को लाल वस्त्र, गुड़ या भोजन का दान करें। दान करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शिव एवं विष्णुजी की संयुक्त कृपा प्राप्त होगी। 
ALSO READ: सावन मास के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का दुर्लभ संयोग, कर्ज से मुक्ति के 3 अचूक उपाय

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (17 मई, 2026)

17 May Birthday: आपको 17 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

पुरुषोत्तम मास 2026: कौन से मंत्र, पाठ और चालीसा दिलाते हैं अपार पुण्य और सुख-समृद्धि?

अधिकमास 2026: इन 33 देवताओं की पूजा से मिलता है शुभ फल, पूरे साल बनी रहती है सुख-समृद्धि

अगला लेख