Dharma Sangrah

आज है श्रावण मास का मंगलवार, जानिए क्यों है खास

अनिरुद्ध जोशी
25 जुलाई 2021 रविवार से श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है। 26 जुलाई 2021 को सावन का पहला सोमवार था और आज है श्रावण मास का पहला मंगलवार। जानते हैं कि क्या है यह मंगलवार खास।
 
 
1. सोमवार जहां भगवान शंकर का दिन है वहीं मंगलवार माता पार्वती का दिन माना जाता है। श्रावण माह मंगलवार मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। इसीलिए आज का मंगलवार खास है। श्रावण के हर मंगलवार माता का व्रत रखा जाता है। इस व्रत से दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होता है।
 
2. मंगलवार हनुमानजी का दिन भी है। अत: श्रावण मास में मंगलवार को हनुमानजी की पूजा इसीलिए महत्वपूर्ण मानी गई है क्योंकि हनुमानजी रुद्रावतार है। अर्थात श्री हनुमान शिव के रुद्र अवतारों में से एक हैं। हनुमानजी की पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं।
 
3. मंगलवार धरती पुत्र मंगलदेव का भी वार है अत: इस दिन मंगलदोष से मुक्ति के उपाय भी किए जा सकते है।
 
4. श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया (दूज) के देवता हैं ब्रह्मा। इस तिथि में ब्रह्मा की पूजा करने से मनुष्य विद्याओं में पारंगत होता है। यह शुभदा तिथि है।
 
5. श्रावण के मंगलवार को जहां शिवजी की पूजा की जाती हैं वहीं माता गौरी, हनुमानजी, मंगलदेव और ब्रह्मा की पूजा भी करना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

Mata brahmacharini: नवरात्रि की द्वितीय देवी मां ब्रह्मचारिणी: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)

अगला लेख