suvichar

सावन 2019 : देश की आती है याद तो विदेश में ऐसे करें पूजा पाठ, 12 राशियों के लिए उपाय खास

Webdunia
सावन यानी श्रावण मास 17 जुलाई 2019 से आरंभ होने जा रहा है। ये हिन्दुओं का ऐसा पवित्र महीना है कि देश-विदेश सभी जगह इसकी रौनक रहती है। लेकिन विदेशों में बसे परिवारों की चिंता यह रहती है कि देश जैसी पूजा पाठ विदेशी धरती पर कैसे करें, हम लाए हैं वेबदुनिया के पाठकों के लिए खास जानकारी, इस श्रावण मास में कुछ ऐसे उपाय जो आप घर में बैठकर ही आसानी से कर सकते हैं और शिव जी की कृपा भी पा सकते हैं।  
 
आपको सिर्फ अपनी राशि पता करना है और घर में ही शिव जी की प्रतिमा या तस्वीर का प्रबंध करना है और आसान से मंत्र को 11, 21, 51 या 108 बार या दिन भर बोलना है। यह उपाय ना सिर्फ भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं बल्कि जिस देश में आप निवास करते हैं वहां की भूमि, वातावरण और लोगों को भी आपके अनुकूल बनाते हैं-     
 
मेष- अगर आपकी राशि मेष है तो आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठें हो आपको भगवान शिव की तस्वीर पर गुलाल का तिलक लगाना है और 'ॐ ममलेश्वराय नम:' मंत्र का जाप 21 बार करना है।
 
वृषभ- आपकी वृषभ राशि है तो मात्र दूध से घर में रखी शिवजी की तस्वीर को अनामिका (सबसे छोटी अंगुली के पास वाली अंगुली) से स्पर्श करें। आपका मंत्र है- 'ॐ नागेश्वराय नम:' इस मंत्र का पूरे श्रावण मास में जाप करें।  
 
मिथुन- अगर आपकी राशि मिथुन है तो शिव जी की तस्वीर पर दही को अनामिका से स्पर्श करें। सारा दिन ॐ भूतेश्वराय नम: का जाप करें।

 
कर्क- विदेशों में बसे कर्क राशि के व्यक्ति अगर प्रतिमा हो तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें। अन्यथा तस्वीर पर अबीर से तिलक लगाएं। महादेव के '12 नाम' का स्मरण करें। 
 
सिंह- सिंह राशि वाले व्यक्ति शिवजी की तस्वीर पर शहद से तीन बूंद स्पर्श करें। 'ॐ नम: शिवाय' की एक माला तस्वीर के समक्ष करें।
 
कन्या- अगर आपकी कन्या राशि है तो शिव प्रतिमा का सिर्फ शुद्ध जल से अभिषेक करें। अगर प्रतिमा नहीं है तो तस्वीर के सामने 7 बार 'शिव-चालीसा' का पाठ करें। शिव-चालीसा वेबदुनिया पर उपलब्ध है। 

 पवित्र शिव चालीसा का पाठ, देगा सारे सुखों का शुभ वरदान
 
तुला- तुला राशि है तो शिव तस्वीर के सामने का घी का दीपक जलाएं। 'रूद्राष्टक' का पाठ करें।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातक घर में ही शिवजी की तस्वीर को संभव हो तो लाल फूल अर्पित करें अगर नहीं है तो 51 चावल गिनकर तस्वीर के सामने चढ़ाएं। 11 बार 'ॐ अंगारेश्वराय नम:' का जाप करें।
 
धनु- अगर आपकी धनु राशि है तो शिव की तस्वीर के नीचे शकर या गुड़ रखें। 'ॐ रामेश्वराय नम:' का 108 बार जाप करें।
 
मकर- मकर राशि वाले जातक शिवजी की तस्वीर के समक्ष अनार का फल रखें अगर वह संभव न हो तो कोई भी लाल फल रख सकते हैं। ॐ महाकालेश्वराय नम: का 51 बार जाप करें।  

कुंभ- कुंभ राशि वाले जातक शिवजी का दूध, दही, शहद, शक्कर, घी, पांचों वस्तुओं को मिलाकर शिव जी को प्रसाद चढ़ाएं और 'ॐ शिवाय नम:' का जाप दिन भर करें।
 
मीन- मीन राशि वाले जातक शिवजी को जिस देश में निवास कर रहे हैं वहां उपलब्ध फल अर्पित करें। 'ॐ भौमेश्वराय नम:' का 11 बार जाप करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

अगला लेख