सावन के महीने में 3 राशियां होती हैं भाग्यशाली, भोलेनाथ के मिलते हैं भरपूर आशीष

Webdunia
श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करने का विशेष महत्व होता है क्योंकि शिव मंत्रों के जाप से जातकों के जीवन में बुरे ग्रहों का प्रभाव कम हो जाता है।
     
सावन के महीने में सोमवार व्रत और शिवलिंग का जलाभिषेक करके भोलेनाथ को प्रसन्न किया जाता है। सावन का महीना भगवान शिव बहुत ही प्रिय है और जो शिवभक्त इस पवित्र माह में शिवजी की पूजा मन से करता है उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। आइए जानते हैं कि सावन के पवित्र महीने में कौन सी तीन राशियां है जिस पर हमेशा भगवान शिव की कृपा रहती है।
 
मेष
मेष राशि राशि चक्र की पहली राशि है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। भगवान भोलेनाथ को मेष राशि बहुत ही प्रिय होती है। उनकी शुभ दृष्टि हमेशा इस पर रहती है। मेष राशि के जातकों पर हमेशा शिव की कृपा रहने से इस राशि के जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इस राशि के जातकों को शिव जी को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए।
 
मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा होने से नौकरी और व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहती है। मेष राशि वाले जातक किसी भी काम में थोड़ी से भी मेहनत कर देते हैं तो वह काम जरूर सफल हो जाता है। क्योंकि इन पर शिवजी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में भगवान शिव को और अधिक प्रसन्न करने के लिए सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए ओम नम: शिवाय का जाप जरूर करना चाहिए।
 
मकर
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। मकर राशि भी शिवजी की प्रिय राशियों में से एक है। इस राशि पर शनि और शिव दोनों की कृपा होती है। जब भी इस राशि के जातकों पर किसी प्रकार की विपदा आती है तो उस समय भगवान शिव आने वाली कठिनाइओं को कम कर देते हैं। सावन के महीने में इस राशि के जातकों को शिव आराधना जरूर करनी चाहिए।
 
 
इस राशि के जातकों के लिए शिव पूजा बहुत ही लाभकारी और शुभफलदायी मानी गई है। मकर राशि के जातकों को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के अलावा बेलपत्र भी अर्पित करना चाहिए। वहीं पूजा करते समय महामृत्युंजय का जाप भी करना चाहिए। मकर राशि के जातकों को शिवजी बहुत ही भाग्यशाली बनाते हैं।
 
कुंभ
मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। शनिदेव दो-दो राशियों के स्वामी माने जाते हैं। शनि की इस राशि पर भी शिव की कृपा हमेशा बरसती है। सावन के महीने में भी कुंभ राशि के जातकों को शिव आराधना करनी चाहिए। कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन के महीने में ॐ नम: शिवाय का जाप सभी तरह के कष्टों को दूर करने के लिए शुभ रहता है। सावन के महीने में इस राशि के जातकों के लिए दान करना शुभ रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के 5 चमत्कार जानकर आप चौंक जाएंगे

Buddha purnima 2024: बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना संदेश

Navpancham Yog: सूर्य और केतु ने बनाया बेहतरीन राजयोग, इन राशियों की किस्मत के सितारे बुलंदी पर रहेंगे

Chankya niti : करोड़पति बना देगा इन 4 चीजों का त्याग, जीवन भर सफलता चूमेगी कदम

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Aaj Ka Rashifal: आज किसके लिए होगा दिन खास, जानिए 22 मई 2024 का दैनिक राशिफल

22 मई 2024 : आपका जन्मदिन

22 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा, रहें सावधान

Chanakya Niti : बिना कारण दूसरों के घर जाने से होंगे 3 नुकसान

अगला लेख