Hanuman Chalisa

सावन सोमवार को आजमाएं ये 5 सरल उपाय, शिव जी होंगे प्रसन्न

Webdunia
धार्मिक मान्यतानुसार देवों के देव भगवान महादेव ही एक मात्र ऐसे भगवान हैं, जिनकी भक्ति हर कोई करता है। चाहे वह इंसान हो, राक्षस हो, भूत-प्रेत हो अथवा देवता हो। यहां तक कि पशु-पक्षी, जलचर, नभचर, पाताललोक वासी हो अथवा बैकुंठवासी हो। खास कर श्रावण के महीने में तो सभी शिवभक्त भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर उनकी आराधना करते हैं। 
 
देवाधिदेव शिव की भक्ति हर जगह हुई और जब तक दुनिया कायम है, शिव की महिमा गाई जाती रहेगी। शिव पुराण कथा के अनुसार शिव ही ऐसे भगवान हैं, जो शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा वर दे देते हैं। वे सिर्फ अपने भक्तों का कल्याण करना चाहते हैं। वे यह नहीं देखते कि उनकी भक्ति करने वाला इंसान है, राक्षस है, भूत-प्रेत है या फिर किसी और योनि का जीव है। 
 
शिव को प्रसन्न करना सबसे आसान है। शिवलिंग की महिमा बताते हुए कहा है कि शिवलिंग पर मात्र जल चढ़ाकर या बेलपत्र अर्पित करके भी शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके लिए किसी विशेष पूजन विधि की आवश्यकता नहीं है। अगर आप भी श्रावण के पवित्र मास में या खास तौर सावन सोमवार के दिन शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सिर्फ इन 5 सरल उपायों को आजमाएं। जानिए यहां- 
 
सावन सोमवार के 5 सबसे सरल उपाय-
 
1. सावन सोमवार के अगर आप भगवान शिव को चावल के मात्र 4 दाने भी पूरे मनोभाव से अर्पित करेंगे तो वे प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।
 
2. सावन में एक आंकड़ा, एक धतूरा, एक बेर, एक संतरा भी शिव जी प्रसन्न कर सकता है।
 
 
3. सोमवार के दिन यदि 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र जाप करते हुए दूध, दही, शकर, घी, शहद, गन्न का रस आदि श्रद्धानुसार अर्पित करके शिव जी से मनचाहा वरदान पाया जा सकता है।
 
4. भोलेनाथ मात्र एक कलश शीतल जलधारा से प्रसन्न हो जाते हैं। 
 
5. यदि शिव जी संपूर्ण भाव से एक बिल्वपत्र भी चढ़ाया जाए तो मनचाहा वरदान मिलता है। 

Sawan Somwar 2022


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

यहूदी, ईसाई और मुस्लिम धर्म की भविष्‍वाणी: क्या यही है 'कयामत' की लड़ाई?

सभी देखें

धर्म संसार

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल, पढ़ें 6 से 12 अप्रैल तक

Happy Easter Wishes 2026: ईस्टर पर भेजें अपनों को ये 10 विशेष शुभकामना संदेश

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

अगला लेख