Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 अगस्त 2021 : सावन का दूसरा सोमवार आया है कौन से विशेष योग में, आइए जानते हैं

Advertiesment
हमें फॉलो करें 2 अगस्त 2021 : सावन का दूसरा सोमवार आया है कौन से विशेष योग में, आइए जानते हैं
पंचांग के अनुसार सावन का दूसरा सोमवार 02 अगस्त 2021 को है। इस दिन तिथि नवमी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। सोमवार को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा, जहां पर राहु पहले से ही विराजमान है। राहु और चंद्रमा से इस दिन ग्रहण योग का निर्माण होगा।
 
02 अगस्त को श्रावण यानि सावन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी। हिंदू धर्म में नवमी की तिथि का विशेष महत्व माना गया है।सावन का दूसरा सोमवार नवमी की तिथि पर है। इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होगा। मान्यता है नवमी की तिथि में पूजा और शुभ कार्य का फल अक्षय होता है।
 
बुधादित्य योग
सावन के दूसरे सोमवार को कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में तीसरा नक्षत्र माना गया है। इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य और राशि के स्वामी शुक्र है। 02 अगस्त को सूर्य कर्क राशि में बुध ग्रह के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। वहीं शुक्र सिंह राशि में मंगल के साथ युति बना रहे हैं। इस नक्षत्र का नाम भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय से जुड़ा है। भगवान कर्तिकेय देवताओं के सेनापति माने जाते हैं। सावन के दूसरे सोमवार को कार्तिकेय का पूजन भी करें।
 
भगवान शिव का अभिषेक करें
सावन सोमवार में भगवान शिव का गंगा जल के साथ अभिषेक करना चाहिए। इस दिन भगवान शिव को चंदन, अक्षत, बेलपत्र धतूरा या आक के फूल चढ़ाने चाहिए। इसके साथ ही घी, शक्कर गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। इसके उपरांत धूप-दीप से आरती करें।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दैनिक राशिफल 2 अगस्त 2021 : दूसरा श्रावण सोमवार आज, जानिए 12 राशियों के लिए क्या है खास