Dharma Sangrah

श्रावण मास में नहीं करना चाहिए भूलकर भी ये 5 काम, पछताना पड़ेगा

सावन माह में भूलकर भी न करें ये 5 कार्य, हो सकता है बड़ा नुकसान

WD Feature Desk
शनिवार, 13 जुलाई 2024 (15:02 IST)
Sawan ke mah me kya nahi khana chahiye : 22 जुलाई 2024 सोमवार से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। सावन सोमवार के दिन पांच अद्भुत योग संयोग भी बन रहे हैं। जैसे, प्रीति योग, आयुष्यमान योग, नवपंचम योग, शश योग और सर्वार्थ सिद्ध योग। सावन माह को बहुत ही पवित्र माह माना जाता है। यह माह शिव एवं माता पार्वती का माह है। इस माह में भूलकर भी ये 5 काम नहीं करना चाहिए अन्यथा पछताना पड़ेगा।ALSO READ: श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये 12 वस्तुएं तो होगी मनोकामना पूर्ण
 
1. पत्तेदार सब्जियां : श्रावण मास में बरसात का मौसम रहता है। इसलिए इस माह में पालक, मैथी, लाल भाजी, बथुआ, बैंगन, गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह है कि बरसात में इनसैक्ट्स की फर्टिलिटी बढ़ जाती है। कीड़े-मकोड़े अधिकाधिक पनपने लग जाते हैं। ये पत्तेदार सब्जियों के बीच तेजी से पनपते हैं। इसलिए बारिश के मौसम में पत्तेदार और कुछ विशेष साग नहीं खाना चाहिए। 
 
2. नशा : सावन के माह में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करते हैं। जैसे, पान, सुपारी, तंबाकू, अल्कोहल या अन्य किसी प्रकार का नशा करना। ALSO READ: श्रावण मास में बिल्वपत्र चढ़ाने के ये नियम जरूर जान लें, शिवजी होंगे प्रसन्न
 
3. ब्रह्मचर्य : सावन के माह में यदि ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते हैं तो पछताएंगे। ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते हैं तो निश्चित ही आप गंभीर रोग या किसी भी प्रकार के शोक से ग्रस्त हो सकते हैं। आप पर शिव के अपमान का पाप भी लग सकता है।
 
4. मांगलिक कार्य : सावन माह में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। जैसे विवाह संस्कार, जातकर्म संस्कार, गृह प्रवेश आदि।
 
5. स्नान : सावन माह में प्रतिदिन स्नान करना चाहिए। स्नान नहीं करने से शरीर जल्द ही रोगग्रस्त हो सकता है। सावन माह में शरीर पर तेल लगाने की मनाही है। ALSO READ: 72 साल बाद दुर्लभ संयोग के साथ शुरू होगा सावन का श्रावण मास, जानें शुभ मुहूर्त और सोमवार की डेट

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Surya gochar 2025: सूर्य के तुला राशि में होने से 4 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Chhath puja 2025: छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि

Chhath puja ki kahani: छठ पूजा की कथा कहानी हिंदी में

Chhath puja 2025: बिहार में छठ पूजा कब है और क्यों मनाया जाता है?

Chhath puja 2025: छठ पूजा की 15 हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश

सभी देखें

धर्म संसार

28 October Birthday: आपको 28 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्टूबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल, 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी 1 नवंबर को है या कि 2 नवंबर 2025 को है? सही डेट क्या है?

Chhath Puja Healthy Food: छठ पूजा के बाद खाएं ये 8 पारंपरिक व्यंजन, सेहत को मिलेंगे अनेक फायदे

अगला लेख