Hanuman Chalisa

ये 10 लोग यदि श्रावण मास में सोमवार के व्रत रखेंगे तो हो सकता है नुकसान

WD Feature Desk
सोमवार, 15 जुलाई 2024 (16:35 IST)
Sawan somwar vrat 2024: श्रावण मास में सोमवार के अलावा और भी कई तरह के व्रतों का पालन करना होता है। यह व्रतों का माह है। इस माह में कुछ लोगों को व्रत नहीं रखना चाहिए। यदि वे व्रत रखते हैं तो उन्हें शारीरिक और मानसिक नुकसान हो सकता है। आओ जानते हैं कि किन 10 लोगों को नहीं रखना चाहिए श्रावण सोमवार के व्रत।ALSO READ: श्रावण मास में व्रत नहीं रखेंगे तो होंगे ये 5 नुकसान
 
1. रोगी : यदि आपको किसी भी प्रकार का कोई रोग है तो व्रत नहीं रखना चाहिए। इससे शरीरिक कमजोरी आ सकती है इम्यूनिटी और भी ज्यादा कमजोर हो सकती है। बुखार की स्थिति में भी व्रत नहीं रखना चाहिए।
 
2. बच्चे : बच्चों को व्रत नहीं रखना चाहिए क्योंकि उनका शरीर निरोगी रहने के साथ ही विकसित हो रहा शरीर रहता है। उन्हें तो इन माह में हेल्दी भोजन की जरूरत होती है।
 
3. वृद्ध : वृद्धजनों को भी भी व्रत नहीं रखना चाहिए। हालांकि यदि उन्हें व्रत रखने की आदत है और किसी भी प्रकार का कोई रोग नहीं है तो वे फलाहारी व्रत रख सकते हैं या वे व्रत के खाद्य पदार्थ खाकर व्रत रख सकते हैं।
 
4. कमजोर व्यक्ति : जिसकी शारीरिक स्थिति ठीक न हो उसे भी व्रत नहीं रखना चाहिए। जैसे वजन कम हो या हमेशा कमजोरी और थकान बनी रहती हो उन्हें व्रत नहीं रखना चाहिए। उन्हें उत्तम फल और भोजन का उपयोग करना चाहिए।ALSO READ: श्रावण मास : लगातार बढ़ते जा रहे हैं भारत के ये 6 शिवलिंग और एक नंदी
 
5. असंकल्पी : असंकल्पी अर्थात जो व्रत रखने के बाद व्रत तोड़ देता हो या व्रत भंग होने की संभावना हो तो ऐसे असंकल्पी व्यक्ति को भी व्रत नहीं करना चाहिए।
 
6. शारीरिक या मानसिक मेहनत करने वाले : घर-गृहस्थी में ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं जिनको करना होता है। जिनको करने से शारीरिक या मानसिक श्रम लगता है और मानसिक कष्ट होता हो तो भी व्रत नहीं रखना चाहिए।
 
7. रजस्वला स्त्री : रजस्वला स्त्री को व्रत नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पीरियड से होती हैं जिसमें उन्हें दर्द झेलना पड़ता है। व्रत रखने से उन्हें और भी ज्यादा कमजोरी आ सकती है।
 
8. अशौच : अशौच अवस्था में व्रत नहीं करना चाहिए। अशौच अर्थात अशुद्ध, मलिनता आदि। यानी बगैर स्नान करे या नशे आदि का त्याग करे बगैर व्रत नहीं रख सकते।ALSO READ: श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये 12 वस्तुएं तो होगी मनोकामना पूर्ण
 
9. सैनिक : सैनिकों को भी व्रत नहीं रखना चाहिए क्योंकि वे विशेष ट्रेनिंग, अभियान या युद्ध पर होते हैं। समाज सेवा और युद्ध के जैसी स्थिति में भी व्रत त्याज्य है।
 
10. या‍त्री : यदि आप लंबी या जरूरी यात्रा पर जा रहे हैं या आपका काम ही है ऐसे कि आपको हमेशा यात्रा पर ही रहना होता है तो ऐसी स्थिति में व्रत रखना जरूरी नहीं है। यदि आप इसे मैनेज कर सकते हैं तो व्रत रख सकते हैं।ALSO READ: श्रावण मास में भगवान शिव को अर्पित करें ये 12 वस्तुएं तो होगी मनोकामना पूर्ण
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Bada Mangal 2026: सातवें बड़े मंगल पर अवश्य करें ये 10 कार्य, हनुमान जी देंगे वरदान

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

अगला लेख