Hanuman Chalisa

श्रावण मास : धतूरा क्या है? शिव जी को क्यों पसंद है? जानिए महत्व

Webdunia
datoora n lord shiva : भगवान शिव को कई सामग्रियां प्रिय हैं, जिसमें खास तौर पर आंकड़ा, जल, बिल्वपत्र, भांग, कर्पूर, दूध, चावल, चंदन, भस्म, रुद्राक्ष और धतूरा है, जिन्हें भोलेनाथ को अर्पित करने से वे अपने भक्त पर प्रसन्न होकर उनकी हर कामना पूरी करते हैं। 
 
धतूरा क्या है, जानें महत्व : धतूरा (datoora) भगवान शिव को चढ़ाया जाने वाला एक कांटेदार फल है, जो आम तौर पर जहरीला और जंगली फल माना जाता है। इसका धार्मिक महत्व इतना ज्यादा है कि धतूरे के बारे में यह कहा जाता है कि शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाते समय अपने मन और विचारों की कड़वाहट भी अर्पित करना चाहिए। इससे मन के विचार शुद्ध होने लगते हैं, तथा जीवन से कटुता दूर होती है। 
 
भगवान शिव जी का पूजन करते समय एक धतूरा शिवलिंग के ऊपर रखें, ध्यान रखें कि धतूरा अर्पित करते समय उसकी डंडी ठीक विपरीत दिशा में हो यानी कि आप जहां से भोलेनाथ को धतूरा चढ़ा रहे हो उसके विपरित दिशा में रखना उचित होता है। फिर धतूरा अर्पित करने बाद धीरे-धीरे उसके ऊपर एक लोटे से जल चढ़ाते रहें। इस प्रकार शिव जी का पूजन करके धतूरा चढ़ा देने से वे प्रसन्न होते हैं।  
 
धतूरा भोलेनाथ को क्यों पसंद है : धार्मिक ग्रथों के अनुसार भगवान शिव (Lord Shiv) को धतूरा अत्यंत प्रिय है। इसके पीछे पुराणों मे जहां इसका धार्मिक कारण बताया गया है, वहीं इसका वैज्ञानिक आधार भी है। भगवान शिव कैलाश पर्वत पर रहते हैं। यह अत्यंत ठंडा क्षेत्र है जहां ऐसे आहार और औषधि की जरूरत होती है, जो शरीर को ऊष्मा प्रदान करें। 
 
धतूरे को वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो यदि इसे सीमित मात्रा में लिया जाए तो यह औषधि का काम करता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है। जबकि धार्मिक दृष्टि से इसका कारण देवी भागवत‍ पुराण में बताया गया है। 
 
इस पुराण के अनुसार शिव जी ने जब सागर मंथन से निकले हलाहल विष को पी लिया तब वह व्याकुल होने लगे। तब अश्विनी कुमारों ने भांग, धतूरा, बेल आदि औषधियों से शिव जी की व्याकुलता दूर की। अत: उस समय से ही शिव जी को भांग धतूरा प्रिय है। और यही कारण है कि पूजन के अलावा इसका प्रयोग किसी भी काम में नहीं किया जाता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: सावन माह में कब कब करें शिवजी की पूजा, जानिए खास दिनों की लिस्ट


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिक मास कब से कब तक? इस पवित्र महीने में करें ये 5 शुभ काम, खुल सकता है भाग्य

क्या आपके मोबाइल नंबर का अंतिम अंक आपके लिए शुभ है ?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

1914 के विश्‍व युद्ध का इतिहास दोहराएगा 2026, दोनों साल के कैलेंडर में चौंकाने वाली समानता

सभी देखें

धर्म संसार

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे क्यों है खास दिन, क्या करते हैं ईसाई लोग इस दिन?

हनुमान जयंती 2 अप्रैल: पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, प्रासाद और संपूर्ण आरती

हनुमान जयंती 2026: भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, जानें पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और सटीक विधि

कष्टों से मुक्ति चाहिए? हनुमान जयंती के दिन कर लें ये 3 गुप्त उपाय, बजरंगबली तुरंत सुनेंगे पुकार

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

अगला लेख