Hanuman Chalisa

sawan somwar 2023 : इस विशेष मंत्र के साथ यदि शिवलिंग पर अर्पित किया कच्चा दूध तो हर छोटा-बड़ा संकट हो जाएगा दूर

Webdunia
अत: इस समयावधि में कच्चा दूध पीने से हमारे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसीलिए श्रावण में कच्चे दूध के सेवन से बचना उचित कहा जाता है। लेकिन यदि आप श्रावण के महीने में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाते हैं तो इसका विशेष महत्व हिन्दू धर्म में बतलाया गया है। समुद्र मंथन के दौरान शिव जी ने विषपान किया था, इसी कारण श्रावण मास में शिवलिंग का दूध से अभिषेक किया जाता है।
 
यदि आप शिवलिंग पर प्रतिदिन कच्चा गाय का दूध अर्पित करते हैं तो शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। धार्मिक ग्रंथों में गाय को माता माना गया है अत: गौमाता का दूध पवित्र और पूजनीय होने के कारण इसे शिव पर चढ़ाने से वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
 
आइए जानते हैं श्रावण में शिव जी पर दूध चढ़ाने का खास मंत्र- 
 
'नमः शंभवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।
ईशानः सर्वविध्यानामीश्वरः सर्वभूतानां ब्रम्हाधिपतिर्ब्रम्हणोधपतिर्ब्रम्हा शिवो मे अस्तु सदाशिवोम।।
तत्पुरषाय विद्म्हे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात।।'
 
माना गया है कि दूध की प्रकृति शीतलता प्रदान करने वाली होती है और शिव जी को ऐसी वस्तुएं अतिप्रिय हैं जो उन्हें शीतलता प्रदान करती हैं।

इसके साथ ज्योतिष शास्त्र में भी दूध चंद्र ग्रह से संबंधित बताया गया है। अत: चंद्र से संबंधित सभी दोषों के निवारण के लिए श्रावण मास में तथा हर सोमवार को शिव जी को कच्चा दूध उपरोक्त मंत्र के साथ अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में आ रहे सभी छोटे-बड़े संकटों का नाश हो जाता है। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: श्रावण विशेष: शिवजी को बेल पत्र चढ़ाते समय बोलें ये मंत्र, मिलेगा अपार धन

ALSO READ: श्रावण के महीने में क्यों खरीदना चाहिए 10 शुभ सामग्री? जानिए क्या होगा लाभ?
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख