गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिनी प्रकाश पर्व

Webdunia
- सतमीत कौर

गुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिनी प्रकाश पर्व 12 सितंबर से मनाया जाएगा। उनके प्रकाश पर्व पर कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। इस दौरान कथावाचक कीर्तन भी करेंगे। 


जानिए गुरु ग्रंथ साहिब की महत्ता
 
श्री गुरुनानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक गुरुगद्दी शारीरिक रूप में रही क्योंकि इन सभी गुरु जी ने पांच भौतिक शरीर को धारण करके मानवता का कल्याण किया।
 
पर 10वें गुरु जी ने शरीर का त्याग करने से पहले सारी सिख कौम को आदेश दिया कि आज से आपके अगले गुरु 'श्री गुरु ग्रंथ साहेब' हैं। आज से हर सिख सिर्फ गुरु ग्रंथ साहेब जी को ही अपना गुरु मानेगा। उन्हीं के आगे शीश झुकाएगा और जो उनकी बाणी को पढ़ेगा वो मेरे दर्शन की बराबरी होगी।
 
गुरु गोबिंद सिंह जी ने आदेश दिया कि सिख किसी भी शरीर के आगे, मूर्ति के आगे या फिर कब्र के आगे माथा नहीं झुकाएंगे। उनका एक ही गुरु होगा और वो है श्री गुरु ग्रंथ साहेब।
 
श्री गुरु ग्रंथ साहेब जी को सुबह 4-5 बजे के समय अरदास (प्रार्थना) करके गुरुद्वारे के मुख्‍य कमरे में दर्शन के लिए लाया जाता है फिर वहां बाणी का पाठ होता है। कीर्तन होता है। इस प्रकार रात के 7-8 बजे तक गुरु ग्रंथ साहेब जी का प्रकाश रहता है। फिर दोबारा अरदास करके उन्हें उनके निजी स्थान पर विराजमान किया जाता है।
 
हर सिख बच्चे के नाम का पहला अक्षर गुरु ग्रंथ साहेब जी की बाणी के पहले अक्षर से लिया जाता है। हर सिख अपना जो भी काम करता है वो गुरु ग्रंथ साहेब जी के आगे अरदास करके ही किया जाता है।
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Gupta navaratri: माघ माह की गुप्त नवरात्रि कब से होगी प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

षटतिला एकादशी व्रत करने का क्या है फायदा? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Kumbh mela 2025: मौनी अमावस्या कब है, क्या है इस दिन कुंभ स्नान का महत्व?

तन पर एक भी कपड़ा नहीं पहनती हैं ये महिला नागा साधु, जानिए कहां रहती हैं

महाकुंभ में संगम को अखाड़ों से जोड़ रहे ढाई हजार साल पुरानी फारसी तकनीक से बने पीपे के पुल

सभी देखें

धर्म संसार

24 जनवरी 2025 : आपका जन्मदिन

अमिताभ बच्चन की कुंडली में बने राजयोग, शनि के गोचर से होगा जीवन में परिवर्तन

24 जनवरी 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी पर क्या है सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त और जानिए पूजा की विधि सामग्री एवं मंत्र सहित

कैसे बनते हैं अघोरी साधु?