suvichar

सिख धर्म के 8वें गुरु, गुरु हरि किशन साहब की जयंती

Webdunia
सिख धर्म के 8वें गुरु, गुरु हरि किशन साहब जी (Guru Har Krishan) का जन्म सावन सुदी 10 (सन् 1656 ई.) को किरतपुर साहिब में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरु हरि राय जी (सिख धर्म के 7वें गुरु) और माता किशन कौर था। वे गुरु हर राय और माता किशन कौर के दूसरे बेटे थे। 
 
गुरु हरि किशन जी बचपन से ही गंभीर और सहनशील प्रवृत्ति के थे। वे 5 वर्ष की उम्र में भी आध्यात्मिक साधना में लीन रहते थे। उनके पिता गुरु हरि राय जी अकसर हर किशन जी और उनके बड़े भाई राम राय की कठीन परीक्षा लेते रहते थे। 
 
जब हर किशन जी गुरुबाणी पाठ कर रहे होते तो वे उनके पिता उन्हें सुई चुभाते, किंतु वे गुरुबाणी में ही रमे रहते। गुरु हरि किशन जी का जीवनकाल केवल 8 वर्ष का था और उन्होंने मात्र 3 वर्ष तक ही सिखों का नेतृत्व किया था।
 
गुरु हरि किशन जी ने बहुत कम समय में ही जनता के साथ मैत्री करके अपने मित्रतापूर्वक व्यवहार से लोकप्रियता हासिल की थी और जनता के बीच से ऊंच-नीच और जाति का भेदभाव मिटाने के लिए जनसेवा का अभियान चलाया। उनकी मानवता और सेवा भाव से जनता बहुत प्रभावित हुई और उन्हें बाला पीर कहकर पुकारने लगे। 
 
गुरु हरि किशन जी को हर तरह से योग्य मानते हुए पिता गुरु हरि राय जी ने सन् 1661 में उन्हें गुरुगद्दी सौंपी, तब उनकी आयु मात्र 5 वर्ष की थी। अत: उन्हें बाल गुरु भी कहा जाता है। गुरु हरि किशन जी बहुत ज्ञानी थे, वे अपने पास आने वाले ब्राह्मणों को श्रीमद्‍भगवद्गीता (हिन्दू धर्मग्रंथ) के ज्ञान से चमत्कृत कर देते थे।
 
सिर्फ 8 वर्ष की उम्र में लोकप्रियता हासिल करने वाले गुरु हरि किशन साहब जी ने उस दौरान जब दिल्ली में हैजा और छोटी माता (चेचक की बीमारी) जैसी बीमारियों का प्रकोप महामारी के रूप में फैला हुआ था, उस समय जात-पात को दरकिनार करते हुए सभी भारतीयों के लिए जनसेवा अभियान चलाया और चेचक की बीमारी से पीड़ितों के इलाज के दौरान वे खुद भी इस रोग के चपेट में आ गए और 'वाहेगुरु' कहते हुए ज्योति-जोत में समा गए।
 
- राजश्री कासलीवाल

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

Mata skandamata: नवरात्रि की पंचमी की देवी मां स्कंदमाता: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

अगला लेख