Hanuman Chalisa

Quotes By Guru Govind Singh: आपको जीने की सही राह दिखाएंगे गुरु गोविंद सिंह के ये 11 निर्देश

Webdunia
guru govind Singh Quotes
 
सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना साहिब में हुआ था, जहां उनकी याद में एक खूबसूरत गुरुद्वारा भी निर्मित किया गया है। वे सिखों के अंतिम गुरु थे। गुरु गोविंद सिंह जी ने सन् 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने ही गुरुग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया।

गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा सचाई के रास्ते पर चलकर जीवन जीने के लिए दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक है। गुरु गोविंद सिंह 11 ऐसी बातें जिन्हें जानकर आपकी जिंदगी बेहतर हो सकती है। आइए जानें... 
 
1. परदेसी, लोरवान, दु:खी, अपंग, मानुख दि यथाशक्त सेवा करनी :
किसी भी विदेशी नागरिक, दु:खी व्यक्ति, विकलांग व जरूरतमंद शख्स की मदद जरूर करें। 

 
2. गुरुबानी कंठ करनी :
गुरुबानी को कंठस्थ कर लें।

 
3. धरम दी किरत करनी :
अपनी जीविका ईमानदारीपूर्वक काम करते हुए चलाएं।

 
4. कम करन विच दरीदार नहीं करना :
काम में खूब मेहनत करें और काम को लेकर कोताही न बरतें।

 
5. धन, जवानी, तै कुल जात दा अभिमान नै करना :
अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर घमंडी होने से बचें।

 
6. जगत-जूठ तंबाकू बिखिया दी तियाग करना :
किसी भी तरह के नशे और तंबाकू का सेवन न करें।

 
7. किसी दि निंदा, चुगली, अतै इर्खा नै करना :
किसी की चुगली व निंदा से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय मेहनत करें।

 
8. बचन करकै पालना :
अपने सारे वादों पर खरा उतरने की कोशिश करें।

 
9. दुश्मन नाल साम, दाम, भेद, आदिक उपाय वर्तने अते उपरांत युद्ध करना :
दुश्मन से भिड़ने पर पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।

 
10. शस्त्र विद्या अतै घोड़े दी सवारी दा अभ्यास करना :
खुद को सुरक्षित रखने के लिए शारीरिक सौष्ठव, हथियार चलाने और घुड़सवारी की प्रैक्टिस जरूर करें। आज के संदर्भ में नियमित व्यायाम जरूर करें।

 
11. दसवंड देना :
अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में दें।

ALSO READ: गुरु गोविंद सिंह : सिखों के दसवें गुरु, Guru Gobind Singh ki Jayanti

ALSO READ: Top Motivational books : 10 मोटिवेशनल बुक, पढ़ ली तो गजब हो जाएगा

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

Monsoon 2026 Prediction: मानसून 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र

Saur Ashadha Month 2026: सौर आषाढ़ माह प्रारंभ, जानिए महत्व

Rambha Teej 2026: रम्भा तीज व्रत का क्या है महत्व, उपवास की विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 जून, 2026)

16 June Birthday: आपको 16 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख