Hanuman Chalisa

सिंहस्थ महापर्व : बस चलते जाइए यहां कोई डर नहीं है

Webdunia
-श्रीति राशिनकर
 
सिंहस्थ न केवल मध्यप्रदेश बल्कि संपूर्ण भारत तथा विदेशों में बसे लोगों के लिए भी धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है। यह एक ऐसा आकर्षण बन गया है, जो बच्चों, युवाओं और वृद्धों को अपनी ओर खींच रहा है। उज्जैन की ओर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा यही है कि बस एक बार इस भूमि को स्पर्श करें, शिप्रा जल का अर्घ्य करें और पवित्र हो जाए।






यहां आने वाला हर व्यक्ति यही सोचकर आता है कि देश के कोने-कोने में बसने वाले साधु-संतों को समीप से देखने का अवसर तो मिलेगा। भला सांसारिक व्यक्ति संतों से मिलने, उन्हें सुनने का समय कहां निकाल पाते हैं। इस भूमि पर चलने वाला व्यक्ति विचार नहीं करता कि उसे अभी कितना चलना और चलने के बाद आने वाली थकान तो शिप्रा के शीतल जल में पैरों को रखने से क्षण में दूर हो जाती है।






यहां पर न तपनभरी दोपहरी की चिंता है, न ही रात के अंधेरे की, क्योंकि यहां की सारी व्यवस्थाएं रात में भी दिन का आभास देती हैं। यहां कोई डर नहीं है कि आप अकेले हैं, कहीं खो जाएंगे। वरन् अकेले दिखेंगे तो दो-चार सहानुभूति के स्वर आपको दिलासा देते सुनाई दे जाएंगे। बस चलते जाइए, एक ऐसा अनुशासन नजर आएगा, तो किसी बाहरी तंत्र का न होकर स्वयं का होगा जिसमें आप महसूस करेंगे प्रेम, अपनत्व, संस्कृति और संस्कारों का आदान-प्रदान और सहेजकर रखेंगे इन्हीं बीजों को पुन: अगले 12 वषों तक!

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

ओवरथिंकिंग और मानसिक तनाव से थक चुका है दिमाग? आज ही आजमाएं भगवद्गीता के ये 3 लाइफ हैक्स, तुरंत मिलेगी शांति

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Vat Savitri Purnima 2026: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

सभी देखें

धर्म संसार

06 June Birthday: आपको 6 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

भानु सप्तमी की पौराणिक कथा

Panchak Dates 2026: 06 जून से लगेगा मृत्यु पंचक, जानें क्यों हैं खास, क्या करें और क्या न करें?

8 जून से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-शुक्र मिलकर बना रहे गजलक्ष्मी राजयोग