Biodata Maker

सिंहस्थ में साधु पर हमला

Webdunia
सोमवार, 25 अप्रैल 2016 (14:00 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ मेले में दत्त अखाड़ा क्षेत्र के निकट अज्ञात लोगों ने एक साधु पर हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि यह घटना दत्त अखाड़ा क्षेत्र में रविवार को गंगा गिरी के आश्रम में हुई। पुलिस को वहां एक साधु गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके गले पर गहरा घाव था।
 
उन्होंने बताया कि घायल साधु की पहचान तपस्वी गिरी के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए इन्दौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
 
उन्होंने कहा कि किसी ने इस सबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।
 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा कि साधुओं के बीच आपसी विवाद की वजह से यह घटना हुई, जिसे अब सुलझा लिया गया है।
 
गौरतलब है कि सिंहस्थ की अव्यस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी ने सरकार को 9 मई को होने वाले अगले शाही स्नान तक व्यवस्थाएं ठीक करने की चेतावनी दी थी।
 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री आज शाम 4 बजे उज्जैन आ रहे हैं और वह अधिकारियों और अखाड़ा परिषद के साधुओं से बैठक कर 22 अप्रैल से 21 मई तक चलने वाले सिंहस्थ मेले में शामिल होने यहां आए साधुओं की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

Mata brahmacharini: नवरात्रि की द्वितीय देवी मां ब्रह्मचारिणी: अर्थ, पूजा विधि, आरती, मंत्र, चालीसा, कथा और लाभ

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)