Hanuman Chalisa

मजदूर से ई-रिक्शा मालिक बना रोहित

Webdunia
सोमवार, 25 अप्रैल 2016 (21:50 IST)
धर्म, अध्यात्म एवं आस्था का महापर्व सिंहस्थ, उज्जैन के फ्रीगंज निवासी रोहित अहिरवार की जिंदगी में खुशियों का सबब बन गया है। कोई दो माह पहले तक किराने की एक दुकान में काम करने वाला रोहित अब मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ लेकर एक ई–रिक्शा का मालिक बन गया है |
 
यूं तो मुख्यमंत्री द्वारा बेरोजगारों के हित में चलाई गई योजनाओं का लाभ लेने वाले प्रदेश में लाखों हितग्राही हैं, लेकिन तीन बत्ती चौक फ्रीगंज निवासी 28 वर्षीय रोहित अहिरवार की कहानी कुछ अलग है। माँ-बाप के जीवन निर्वाह और भाई-बहनों की पढ़ाई-लिखाई का जिम्मा अपने कंधों पर उठाने वाले रोहित बताते हैं कि किराने की दुकान में काम करने के एवज में मिलने वाली मजदूरी इतनी कम थी कि परिवार का गुजारा बमुश्किल हो पाता था। 
 
उसने कहा कि भला हो मुख्यमंत्री का जिन्होंने मुझ जैसे गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लाखों परिवारों को ध्यान में रख कर योजनाएं बनाईं। मध्यप्रदेश अन्त्यावसायी निगम की योजना का लाभ लेकर आज मैं ई–रिक्शा का मालिक हूं। इससे मुझे रोजाना 800 से 1000 रुपए तक की कमाई हो जाती है। 
 
रोहित ने बताया कि इलाहाबाद बैंक की फ्रीगंज शाखा से उसे मध्यप्रदेश अन्त्यावसायी निगम ने डेढ़ लाख रूपये का ऋण दिलाया। इसमें मुझे राज्य शासन की ओर से 35 हजार रुपए की छूट मिली है। बैंक ने ऋण चुकाने के लिए 3 हजार 200 रुपए प्रतिमाह की बैंक ऋण किश्त बनाई है। किश्त की रकम मैं प्रति माह जमा कर रहा हूं। 
 
किश्त जमा करने के बाद भी प्रति माह मुझे 20 से 22 हजार रुपए का लाभ हो जाता है। आज मुझे सुकून है कि मैं मुख्यमंत्री की वजह से मजदूर से मालिक तो बना ही हूं, साथ ही इस बात की खुशी भी है कि मै सिंहस्थ में पुण्यलाभ लेने वाले श्रध्दालुओं को लाने ले जाने एवं मेला क्षेत्र घुमाने का निमित्त बन उनके पुण्य में भागीदार बन रहा हूं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

28 June Birthday: आपको 28 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Jyeshtha Purnima Upay: ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर राशिनुसार करें ये उपाय, मिलेगी शिव और चंद्रदेव की कृपा

Weekly Horoscope 29 June-5 July 2026: जुलाई का पहला हफ्ता इन राशियों के लिए लेकर आ रहा है छप्परफाड़ खुशियां

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!