Hanuman Chalisa

ये है बाबा खड़ेश्वर, 10 साल से खड़े हैं

Webdunia
शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016 (15:25 IST)
सिंहस्थ दत्त अखाड़ा क्षेत्र में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के 13 मढ़ी के ब्रह्मलीन अष्टकौशल महंत गौतमगिरि महाराज के शिष्य महंत गोपालानंदगिरि महाराज पिछले दस वर्षों से खड़े हैं। वे खड़े खड़े ही खाते पीते और सोते हैं। सभी कार्य वह खड़े खड़े ही करते हैं। इस माह के प्रथम गुरुवार को रात 11.38 बजे खड़ेश्वरी तपस्या के 10 वर्ष पूर्ण किए।
गुजरात के रामपीर मंदिर बाबरु महासाणा स्थिति आश्रम के महंत गोपालानंदगिरि ने 2006 में इस तपस्या को 51 वर्ष की उम्र में शुरु किया था। जनकल्याण की भावना को लेकर शुरु की गई तपस्या ने 11वें साल में प्रवेश किया। इस अवसर पर अखाड़े के गुरुभाई ने खीर प्रसाद तैयार कर भक्तों में वितरण किया। गुरुभाई 14 साल से खड़ेश्वरी तपस्या कर चुके महंत राजराजेश्वरीगिरि, फल्हारी तपस्वी महंत सुभाषगिरि महाराज ने खीर प्रसाद तैयार कर भक्तों में वितरण किया। महंत ने बताया कि खड़ेश्वरी की इस तपस्या को वे लंबे समय तक जारी रखेंगे।


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

20 June Birthday: आपको 20 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल