Hanuman Chalisa

सिंहस्थ तक महाकाल दर्शनों की वीआईपी श्रेणी बदली

Webdunia
उज्जैन। उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने गत दिवस उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारियों में जुटे आला अधिकारियों की बैठक में सिंहस्थ के दौरान महाकाल दर्शनों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया।

 
सिंह ने जिला प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा कि महाकाल दर्शनों के लिए उन्हीं व्यक्तियों को वीआईपी दर्शन करवाएं, जिन्हें संवैधानिक दर्जा प्राप्त है। इसके अलावा किसी को भी वीआईपी मानकर दर्शन नहीं करवाए जाएं। दर्शन व्यवस्था में आम नागरिकों के दर्शनों की भी समुचित व्यवस्था की जाए। महाकाल मन्दिर परिसर की सुरक्षा में अब स्थानीय पुलिस बल को नहीं रखा जाएगा। सिंहस्थ तक केवल उज्जैन से बाहर की पुलिस को ही महाकाल मन्दिर परिसर की सुरक्षा सौंपी जाएगी। 
 
बैठक में प्रभारी मंत्री ने केन्द्रीय समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि महाकाल मन्दिर परिसर में शिवरात्रि के दौरान बनाई गई नई व्यवस्था में बदलाव करना होगा। प्रशासन ऐसा प्रयास करें कि श्रद्धालुओं को उसी स्थान पर जूता-चप्पल एवं अन्य सामग्री प्राप्त हो, जहां उन्होंने छोड़ी थी। (वार्ता) 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

धर्म संसार

02 July Birthday: आपको 2 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 जुलाई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, 4 जुलाई से इन 6 राशियों पर होगी धन और सुख की बरसात

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि कब से कब तक रहेगी?

मीन राशि में शनि का प्रभाव कब तक रहेगा, 6 को मिलेगा लाभ और 6 को होगा नुकसान?